रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार
जोहार लाइव ब्यूरो रामगढ़ जिले के मांडू थाना कांड संख्या 13/18 में जमीन मुआवजा भुगतान में कथित अनियमितता के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला एनएच-33 के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजा भुगतान से जुड़ा है. मांडू थाना में दर्ज प्राथमिकी में तत्कालीन सहायक, प्रधान सहायक, अमीन, कानूनगो समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और सरकारी राशि के दुरुपयोग से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. प्राथमिकी 18 सितंबर 2018 को दर्ज की गई थी. 1.92 एकड़ जमीन के मुआवजा भुगतान में गड़बड़ी का आरोप मामला वर्ष 2018 … Read More