Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जेपीएससी / जेएसएससी»जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 30, 2026Updated:September 30, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    रांची : 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, जांच एजेंसी की केस डायरी में दर्ज सामग्री के आधार पर आरोपों की परतें भी सामने आ रही हैं. पूरे जांच के दौरान जब सीआइडी ने रामबीर सिंह के पास से बरामद मोबाइल नंबर का सीडीआर हासिल कर इसका विशलेषण किया, तब पूरे मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

    सीआइडी ने जांच में पाया है कि रामबीर सिंह जेपीएससी परीक्षा के 36 अभ्यार्थियों के संपर्क में था. परीक्षा में शामिल 36 छात्रों से रामबीर की लगातार बातचीत होती थी. जांच एजेंसी इस संपर्क को कथित परीक्षा नेटवर्क से जोड़कर देख रही है. इसके अलावा सीडीआर से जांच में यह भी पता चला है कि रामबीर सिंह जेपीएससी की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता के भी लगातार संपर्क में रहता था.

    बैंक खातों में परिवार और जुड़े लोगों तक पैसे पहुंचने का दावा

    सीआइडी ने जांच के दौरान परीक्षा रिकॉर्ड और फोन कॉल पर निर्भर रहने के बजाय वित्तीय लेन-देन को भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है. सीआइडी ने जांच के दौरान TDPL के HDFC बैंक खाते का विवरण भी बैंक से हासिल किया है. यह खाता रामबीर सिंह और सत्यपाल सिंह के अधिकृत हस्ताक्षर वाले खातों में बताया गया है. सीआइडी ने जांच में पाया है कि रामबीर सिंह की पत्नी मीनू सिंह, सत्यपाल सिंह की पत्नी आरती सिंह और KSR Infotech समेत अन्य लोगों के साथ बड़े पैमाने पर लेन-देन मिला.

    जांच एजेंसी का दावा है कि इन ट्रांजेक्शन से कथित अपराध से जुड़े पैसों के परिवार और संबंधित लोगों के खातों तक जाने के संकेत मिलते हैं.

    क्या है पूरा मामला?

    14वीं झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर यह मामला सामने आया है. परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और OMR शीट में छेड़छाड़ के आरोपों के बाद मामले की जांच CID को सौंपी गई. जांच के दौरान JPSC और परीक्षा से जुड़ी एजेंसी TDPL के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई.

    CID की जांच में आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ लोगों के बीच संपर्क और कथित लेन-देन की कड़ियां सामने आई हैं. इसी क्रम में TDPL के निदेशक रामबीर सिंह की भूमिका भी जांच के केंद्र में आई. जांच एजेंसी ने उसके मोबाइल की CDR, परीक्षा से जुड़े लोगों से संपर्क और बैंक खातों में हुए लेन-देन की पड़ताल की.

    जांच एजेंसी के मुताबिक, रामबीर सिंह के मोबाइल की CDR में JPSC परीक्षा में शामिल 36 अभ्यर्थियों से संपर्क मिला. इसके अलावा तत्कालीन JPSC परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता से भी उसके लगातार संपर्क में रहने की बात केस डायरी में दर्ज है.

    मामले की जांच में वित्तीय लेन-देन को भी अहम माना गया है. CID ने TDPL के बैंक खातों का विवरण हासिल किया है और रामबीर सिंह, सत्यपाल सिंह से जुड़े खातों में हुए लेन-देन की जांच की है. एजेंसी के अनुसार, रामबीर सिंह की पत्नी मीनू सिंह, सत्यपाल सिंह की पत्नी आरती सिंह और KSR Infotech समेत अन्य खातों में भी लेन-देन मिला है.

    CID इन संपर्कों और वित्तीय लेन-देन को कथित परीक्षा गड़बड़ी से जोड़कर जांच कर रही है. हालांकि, जांच एजेंसी के आरोप और केस डायरी में दर्ज सामग्री अभी जांच का हिस्सा हैं, इन पर अंतिम न्यायिक निष्कर्ष आना बाकी है.

    Also Read : ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    bank transaction CDR Analysis CID investigation civil services exam Exam Fraud exam scam Examination Scam Jharkhand news Jharkhand PSC JPSC 14th Civil Services Exam JPSC 2026 JPSC Case Diary JPSC CID Case JPSC Exam Irregularities JPSC Exam Scam JPSC OMR Scam JPSC scam Rambeer Singh ranchi news Shweta Gupta TDPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप
    Next Article SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.