Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Narendra modi
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग को लेकर चल रहे विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अपील खारिज कर दी है. कोर्ट ने ₹25,000 के जुर्माने वाले पुराने आदेश को भी बरकरार रखा. चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस डीएन रे की डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी को सिर्फ इसलिए सार्वजनिक नहीं किया जा सकता क्योंकि वे देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं.

    कोर्ट के मुताबिक किसी व्यक्ति की डिग्री, मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड उसकी व्यक्तिगत जानकारी के दायरे में आते हैं. विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थान ऐसी जानकारी अपने छात्रों से जुड़े भरोसेमंद यानी फिड्यूशरी संबंध के तहत रखते हैं.

    अदालत ने कहा कि RTI Act की धारा 8(1)(e) और 8(1)(j) के तहत ऐसी जानकारी के खुलासे पर छूट लागू होती है. हालांकि, अगर किसी मामले में बड़े जनहित में जानकारी सार्वजनिक करना जरूरी हो, तो यह छूट लागू नहीं होगी.

    प्रधानमंत्री का पद होने से डिग्री अपने आप जनहित की सूचना नहीं

    डिवीजन बेंच ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, लेकिन केवल इस वजह से उनकी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी अपने आप ‘जनहित’ या ‘व्यापक जनहित’ की श्रेणी में नहीं आ जाती. कोर्ट ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद पर चुने जाने का उनकी शैक्षणिक योग्यता से कोई सीधा संबंध नहीं है.

    अदालत ने RTI के तहत ‘जनहित टेस्ट’ को सूचना के अधिकार और निजता के अधिकार के बीच संतुलन से जोड़ते हुए कहा कि किसी सूचना के खुलासे से संबंधित व्यक्ति की निजता और संभावित नुकसान को भी देखा जाना जरूरी है.

    क्या है पूरा मामला ?

    यह विवाद 2016 में शुरू हुआ था. केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने गुजरात यूनिवर्सिटी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जुड़ी डिग्री की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. इसके बाद गुजरात यूनिवर्सिटी ने CIC के आदेश को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी.

    मार्च 2023 में हाईकोर्ट के सिंगल जज ने CIC के आदेश को रद्द कर दिया था और अरविंद केजरीवाल पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया था. इसके खिलाफ केजरीवाल ने डिवीजन बेंच में अपील दायर की थी.

    CIC के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल

    डिवीजन बेंच ने कहा कि CIC ने केजरीवाल के एक पत्र को RTI आवेदन के तौर पर लेते हुए गुजरात यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्रधानमंत्री की डिग्री से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने माना कि CIC का ऐसा निर्देश उसके अधिकार क्षेत्र और तय प्रक्रिया से जुड़ी सीमाओं के बाहर था.

    कोर्ट ने यह भी कहा कि CIC के आदेश में यह पर्याप्त रूप से नहीं बताया गया था कि RTI Act की धारा 8(1)(e) और 8(1)(j) में दी गई छूट के बावजूद डिग्री से जुड़ी जानकारी का खुलासा व्यापक जनहित में क्यों जरूरी है.

    गुजरात हाईकोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के.एस. पुट्टास्वामी और सीपीआईओ, भारत के सर्वोच्च न्यायालय बनाम सुभाष चंद्र अग्रवाल जैसे फैसलों में निजता और RTI से जुड़े सिद्धांतों का भी उल्लेख किया. अदालत ने कहा कि RTI के तहत सूचना मांगने का अधिकार और व्यक्ति का निजता का अधिकार, दोनों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है.

    Also Read : रांची में 1 अक्टूबर से होगा एक्सपो उत्सव 2026 का आगाज, जानिए बच्चों से युवाओं तक के लिए क्या-क्या है खास

    Arvind kejriwal Central Information Commission CIC Delhi University Gujarat High Court Gujarat High Court Verdict Gujarat University india news K S Puttaswamy Kejriwal Appeal Latest news Narendra Modi Degree PM Modi Degree PM Modi Degree Row PM Modi Educational Qualification political news Privacy Rights Right to Information RTI Act RTI News Subhash Chandra Agarwal Supreme Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग
    Next Article बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    Related Posts

    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 1 अक्टूबर से होगा एक्सपो उत्सव 2026 का आगाज, जानिए बच्चों से युवाओं तक के लिए क्या-क्या है खास

    September 30, 2026
    Latest Posts

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.