Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में 1 अक्टूबर से होगा एक्सपो उत्सव 2026 का आगाज, जानिए बच्चों से युवाओं तक के लिए क्या-क्या है खास
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 1 अक्टूबर से होगा एक्सपो उत्सव 2026 का आगाज, जानिए बच्चों से युवाओं तक के लिए क्या-क्या है खास

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 30, 2026Updated:September 30, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Ranchi
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 अक्टूबर से जेसीआई का बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ शुरू होने जा रहा है. सात दिनों तक चलने वाले इस व्यापार मेले का समापन 7 अक्टूबर को होगा. इस वर्ष एक्सपो अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है. आयोजन में देश के अलग-अलग शहरों के करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां बड़े ब्रांड्स के साथ स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी.

    30 सितंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि इस बार एक्सपो में महिला उद्यमियों के लिए विशेष ‘पिंक हैंगर’ तैयार किया गया है. इसमें केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल दिए गए हैं. वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क बनाया गया है, जिसमें अलग-अलग तरह के झूले और मनोरंजन के साधन मौजूद रहेंगे.

    हर दिन प्रतियोगिता, बच्चों से लेकर डॉग शो तक

    एक्सपो में हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. 1 अक्टूबर को बच्चों के लिए जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता होगी, जिसमें बच्चे अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार करेंगे और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.

    • 2 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेजर हंट और तंबोला का आयोजन होगा.
    • 3 अक्टूबर को डॉग शो और वॉइस ऑफ एक्सपो आयोजित किया जाएगा.
    • 4 अक्टूबर को एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता होगी.
    • 6 अक्टूबर को खास भजन जैमिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे.
    • 7 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो के साथ आयोजन का समापन होगा.

    3 अक्टूबर को रात 12 बजे तक खुलेगा एक्सपो

    रांचीवासियों के लिए इस बार एक्सपो में नाइट मार्केट भी खास आकर्षण रहेगा. 3 अक्टूबर को रात 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहेंगे. इस दौरान लाइव बैंड की प्रस्तुति भी होगी.

    आयोजकों के मुताबिक इस बार एक्सपो में तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है. विजिटर QR कोड के जरिए विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. साथ ही एंट्री टिकट की बुकिंग भी QR कोड के माध्यम से की जा सकेगी.

    पंचरत्न स्काईलाइन बना Principal Sponsor

    ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A Legacy of Trust) है. वहीं टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी आयोजन के Powered By पार्टनर हैं.

    आयोजन से कई प्रमुख संस्थान और ब्रांड्स भी जुड़े हैं. इनमें होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर, श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक पार्टनर, प्रभुजी फूड पार्टनर, वॉव डिटेलिंग डिटेलिंग पार्टनर, बागला सिक्योरिटी पार्टनर, बलीफिया फोटोग्राफी पार्टनर, NTPC माइनिंग पार्टनर, आराध्या ट्रैवल पार्टनर, अपना मार्ट ग्रोसरी पार्टनर, मी & मॉम्स लाइफस्टाइल पार्टनर, एटीसी स्वच्छ पार्टनर, कैफीनेटर्स बेवरेज पार्टनर और रेडियो धूम रेडियो पार्टनर शामिल हैं.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के संयोजक जेसी सिद्धार्थ चौधरी, रांची चैप्टर के मीडिया प्रभारी जेसी रवि सामोता, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, एक्सपो ट्रेजरर जेसी सीए दीपक पटेल, डायरेक्टर बिजनेस जेसी ऋषभ जालान और उपाध्यक्ष-बिजनेस जेसी अनिमेश निखिल समेत संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे. यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की.

    Also Read : अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    Automobile Bhajan Jamming Business Expo Dog Show Entertainment Expo Utsav Expo Utsav 2026 JCI JCI Ranchi Jharkhand news Junior MasterChef Morabadi Expo Morabadi Maidan Night Market Pink Hangar ranchi Ranchi Expo ranchi news startups Trade Fair Voice of Expo women entrepreneurs
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’
    Next Article CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.