Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सोशल मीडिया में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फोटो इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है. यह पोस्ट हिडन बायोग्राफी नामक एक फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया है. इसमें आरोप है कि फेसबुक पेज में लिखा गया है कि झारखंड में बुर्का, हिजाब या मास्क पहनकर बाहर निकलने वालों को संदिग्ध माना जायेगा.

    वहीं यह भी लिखा गया है कि बिहार के बाद इसी तरह का नियम झारखंड में भी लागू कर दिया गया है और लोगों से पूछा गया है कि क्या वे इस फैसले का समर्थन करते हैं. इस गंभीर मामले में उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उर्वशी पांडेय ने लिखित शिकायत कर संबंधित फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ प्राथमिकी रांची साईबर थाना में दर्ज करायी है. पुलिस को दिए शिकायत में कहा गया है कि यह पोस्ट झारखंड सरकार के खिलाफ कपटपूर्ण मंशा से प्रकाशित की गई है और इससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होने के साथ-साथ लोक शांति प्रभावित होने की आशंका है.

    क्या है वायरल पोस्ट में

    पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार फेसबुक पोस्ट में अंग्रेजी में लिखा गया है, “IF YOU GO OUT WEARING A HIJAB, BURQA, OR MASK, YOU WILL BE CONSIDERED SUSPICIOUS. AFTER BIHAR, THIS RULE HAS BEEN IMPLEMENTED IN JHARKHAND. DO YOU SUPPORT THIS DECISION?”

    मुख्यमंत्री की तस्वीर का गलत इस्तेमाल

    शिकायतकर्ता के अनुसार, पोस्ट में झारखंड के मुख्यमंत्री की तस्वीर लगाकर इस दावे को प्रसारित किया गया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि पोस्ट के जरिए झारखंड सरकार की ओर से इस तरह का कोई निर्णय लिए जाने का भ्रम पैदा किया जा रहा है. पुलिस को संबंधित फेसबुक पोस्ट का लिंक और URL भी उपलब्ध कराया गया है. इसमें Hidden Biography फेसबुक पेज के संचालक, धारक और उपयोगकर्ता की पहचान कर पोस्ट की वास्तविकता की जांच करने की मांग की गई है.

    Also Read : ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 1 अक्टूबर से होगा एक्सपो उत्सव 2026 का आगाज, जानिए बच्चों से युवाओं तक के लिए क्या-क्या है खास
    Next Article ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.