Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    roshni khalkho
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    रांची : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर रांची में चर्चा तेज है. इसी बीच रांची नगर निगम की महापौर ने आम लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही अधूरी जानकारी और अफवाहों से बचने की अपील की है. महापौर कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि SIR जैसे महत्वपूर्ण विषय को लेकर लोगों तक सही तथ्य और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पहुंचना जरूरी है.

    महापौर ने कहा कि मतदाता सूची किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि हर पात्र नागरिक के मताधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है. इसलिए जरूरी है कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बने रहें और नाम, पता या अन्य विवरण में किसी तरह की गलती होने पर उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ठीक कराया जाए.

    2003 की मतदाता सूची की भी जांच की अपील

    महापौर कार्यालय के बयान में 2003 की मतदाता सूची को भी महत्वपूर्ण बताया गया है. जिन लोगों के पुराने मतदाता रिकॉर्ड उपलब्ध हैं, उनसे अपने विवरण की जांच करने की अपील की गई है. अगर किसी तरह की त्रुटि मिलती है तो संबंधित प्रक्रिया के तहत उसमें सुधार कराने की बात कही गई है.

    बयान में कहा गया है कि SIR से जुड़े दस्तावेजों और पुराने रिकॉर्ड को लेकर लोगों के बीच किसी तरह का भ्रम नहीं रहना चाहिए. मतदाता अपने रिकॉर्ड की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से जांच सकते हैं.

    Form-6 और घोषणा-पत्र को लेकर सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों में चल रही चर्चाओं के बीच भी लोगों से आधिकारिक नियमों को देखने की अपील की गई है.

    महापौर ने कहा कि किसी व्यक्ति या सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी पर निर्भर रहने के बजाय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नियम और आधिकारिक निर्देशों को देखा जाना चाहिए. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, विवरण में सुधार कराने या किसी अन्य प्रक्रिया के लिए निर्धारित नियमों का ही पालन किया जाए.

    राजनीति से अलग सही जानकारी पर जोर

    महापौर ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष, दोनों को सवाल पूछने और अपनी बात रखने का अधिकार है. लेकिन चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के साथ सही तथ्य जनता के सामने आना भी जरूरी है.

    उन्होंने रांची के लोगों से अपील की कि वे अपने नाम, पते, परिवार के विवरण और मतदाता रिकॉर्ड की जांच करें. अगर कोई गलती सामने आती है तो उसे समय रहते तय प्रक्रिया के तहत ठीक कराएं.

    सोशल मीडिया के हर दावे पर तुरंत भरोसा न करें

    महापौर कार्यालय ने लोगों से खास तौर पर अपील की है कि SIR से जुड़ी किसी भी जानकारी को सिर्फ सोशल मीडिया पर देखकर सही न मानें. किसी दावे की पुष्टि के लिए आधिकारिक स्रोतों की जानकारी देखें और उसके बाद ही उस पर भरोसा करें. महापौर की अपील का मुख्य जोर इस बात पर है कि SIR को लेकर लोगों के बीच भ्रम के बजाय सही जानकारी और जागरूकता हो. पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और हर पात्र नागरिक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके, इसके लिए लोगों को अपने मतदाता विवरण की जांच करने और जरूरी सुधार समय पर कराने की अपील की गई है.

    Also Read : ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    2003 Voter List ECI Election Commission Election Commission of India Electoral Roll Form 6 Jharkhand news ranchi news Ranchi Voters SIR SIR Jharkhand Special Intensive Revision Voter ID Voter List Voter List Revision Voter Verification
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था
    Next Article आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.