AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Abhay Tiwari

सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

किसलय शानू रांची : SIT की जांच रिपोर्ट के अनुसार, JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में छात्रों को प्रश्नों के उत्तर रटवाने के दौरान अभय तिवारी वहां मौजूद था. जांच के क्रम में SIT ने अभय तिवारी के मोबाइल का CDR हासिल कर उसका विश्लेषण किया. इसमें सामने आया कि 21 सितंबर 2024 को अभय तिवारी के मोबाइल की लोकेशन पहले चास और इसके बाद दुग्धा में थी. दुग्धा वही जगह है, जहां SIT की जांच में सामने आया कि छात्रों को एक स्थान पर इकट्ठा कर लीक हुए प्रश्नों और उनके उत्तर याद करवाए गए थे. सह-आरोपी उमेश राय के … Read More

JPSC

जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

किसलय शानू रांची : 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, जांच एजेंसी की केस डायरी में दर्ज सामग्री के आधार पर आरोपों की परतें भी सामने आ रही हैं. पूरे जांच के दौरान जब सीआइडी ने रामबीर सिंह के पास से बरामद मोबाइल नंबर का सीडीआर हासिल कर इसका विशलेषण किया, तब पूरे मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सीआइडी ने जांच में पाया है कि रामबीर सिंह जेपीएससी परीक्षा के 36 अभ्यार्थियों के संपर्क में था. परीक्षा में शामिल 36 छात्रों से रामबीर की लगातार बातचीत होती थी. जांच एजेंसी … Read More

INDIA गठबंधन

JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

रांची : छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से जुड़े मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की. मुलाकात के बाद गठबंधन नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे छात्र आंदोलन का सम्मान किया जाना चाहिए, जबकि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि आंदोलन में शामिल छात्रों और … Read More

मुख्य सचिव

JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

रांची :  झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने अब राज्य सरकार के सामने सीधे तौर पर CBI जांच, छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने और दोषी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग रखी है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर लंबे समय से छात्र आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाना चाहिए और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस संबंध में बीजेपी झारखंड प्रदेश की ओर से … Read More

Babulal

JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

झारखंड में JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सियासत भी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को 14वीं JPSC समेत कई परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान किया. सरकार के इस फैसले को छात्रों के आंदोलन की बड़ी जीत माना जा रहा है, लेकिन छात्र अब भी मामले की CBI जांच की मांग पर अड़े हैं. झारखंड के छात्रों को ठगने के लिए हेमंत सोरेन ने सोची-समझी साजिश के तहत कल कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब गलत ढंग से चयनित छात्र न्यायालय जाएंगे। न्यायालय … Read More

Devendra Nath Mahato

14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

रांची : झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन को सरकार के फैसले के बाद बड़ी सफलता मिली है. छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने प्रेस वार्ता कर परीक्षा रद्द करने के फैसले को छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत बताया. हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है. उनके मुताबिक, यह संघर्ष का पहला चरण था. अब दूसरे चरण में परीक्षा और भर्ती व्यवस्था में स्थायी सुधार की लड़ाई लड़ी जाएगी. देवेंद्र महतो ने कहा कि छात्रों की मांग सिर्फ परीक्षाएं रद्द कराने तक सीमित नहीं है. असली मकसद ऐसी व्यवस्था बनाना … Read More

Babulal marandi

राहुल गांधी की चिट्ठी पर बाबूलाल मरांडी का सवाल, कहा -‘अपना पक्ष स्पष्ट क्यों नहीं करते?’

झारखंड में छात्र आंदोलन को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहुल गांधी की ओर से छात्रों के मुद्दे पर चिट्ठी लिखे जाने की खबर के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है. मरांडी ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी की चिट्ठी की जानकारी मीडिया के जरिए मिली है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी को मुख्यमंत्री को कथित तौर पर गुप्त पत्र लिखने की जरूरत क्यों पड़ी. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी की चिट्ठी में क्या लिखा है, इसकी जानकारी कांग्रेस के … Read More

Sudhir Kumar Gupta

झारखंड : JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से CID कर रही है पूछताछ

JSSC CGL परीक्षा को लेकर CID ने JSSC कार्यालय में दबिश दी है. CID की टीम ने JSSC कार्यालय में छापा मारा है. टीम JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से नामकुम थाने में पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. हाल ही में सचिव सुधीर गुप्ता के घर पर भी छापेमारी हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार JSSC CGL परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों की जांच की जाएगी. CID हर एक छात्र के दस्तावेज खंगालने में जुटी है. दोषी पाए जाने पर छात्रों पर सख्त कार्रवाई होगी.   खबर अपडेट की जा रही है..

Rahul Gandhi

‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधान कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है. 14 अगस्त को लिखी इस चिट्ठी में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करने की अपील की है. राहुल गांधी ने कहा है कि छात्रों की मांगों को सुना जाना चाहिए और सरकार को उनके बाकी मुद्दों के समाधान की दिशा में जरूरी कदम उठाने चाहिए. उन्होंने छात्रों के आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए उनकी मांगों को जायज … Read More

BJP

झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बाइक रैली निकाली. बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक लेकर रैली में शामिल हुए और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया और विधानसभा घेराव के दौरान हुई लाठीचार्ज की कार्रवाई का विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More