छठ महापर्व का दूसरा दिन आज, खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत

जोहार लाइव ब्यूरो रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है. 14 नवंबर को व्रती खरना का अनुष्ठान करेंगे. इसके साथ ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण शुरू हो जाएगा. खरना के दिन व्रती सुबह से शाम तक निर्जला उपवास रखते हैं और सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है, जिसका समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होगा. खरना को कुछ क्षेत्रों में लोहंडा भी कहा जाता है. यह … Read More

आज से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत

रांची। लोक आस्था का महापर्व छठ आज, 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर झारखंड और बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पर्व के पहले दिन व्रती स्नान कर घरों की साफ-सफाई करेंगे और सात्विक भोजन ग्रहण कर अनुष्ठान की शुरुआत करेंगे. छठ महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना की जाती है. इस पर्व का विशेष महत्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में है. मान्यता है कि छठ व्रत करने से परिवार में सुख-समृद्धि, संतान की लंबी … Read More

नई प्रतिभाओं को मंच दे रहे आगरा के अंकित सारस्वत का तीसरा गीत ‘राम आए हैं’ रिलीज

जोहार लाइव ब्यूरो रांची/आगरा. संगीत और कला के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए आगरा के अंकित सारस्वत लगातार प्रयास कर रहे हैं. Oddverse Records और Dauji Films & Entertainment के माध्यम से वह नए रचनाकारों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहे हैं. इसी कड़ी में उनका तीसरा गीत ‘राम आए हैं’ दीपावली के अवसर पर रिलीज हुआ है. इस गीत को रांची में रहने वाली साधना सिंह ने अपने शब्दों में बखूबी पिरोया है. गीत में प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी के साथ राजा दशरथ के वात्सल्य और पुत्र प्रेम … Read More

झारखंड : छठ घाटों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, गहरे पानी में बैरिकेडिंग और तैनात होगी NDRF की टीम

रांची/सिमडेगा। छठ महापर्व को लेकर सिमडेगा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने शंख नदी और केलाघाघ छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आपसी समन्वय के साथ समय पर सभी तैयारियां पूरी करने को कहा, … Read More

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें सिद्धियां प्रदान करती हैं. महानवमी के दिन मां की पूजा-अर्चना के साथ मंत्र जाप, हवन और कन्या पूजन का विशेष महत्व है. ऐसे में आइए जानते हैं मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए जरूरी सामग्री, पूजन विधि, मंत्र और भोग के बारे में. पूजन सामग्री मां सिद्धिदात्री की तस्वीर या मूर्ति लाल या पीले वस्त्र, रोली, कुमकुम, अक्षत (चावल), कलावा कमल का फूल या अन्य सुगंधित फूल धूप, अगरबत्ती और घी का दीपक भोग के … Read More

कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को ग्रुप-डी सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. वहीं, घायलों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. राज्य सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च भी उठाएगी. मुख्यमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और उन समय को पीड़ित परिवार के साथ देने की बात कही है. बता दें, इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 … Read More

मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार तड़के शीतला माता मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. धान से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ मंदिर के बाहरी गेट और दीवार से जा टकराया. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मवीर सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ. छिनोर की तरफ से धान से लदा एक ट्रक शीतला माता मंदिर की … Read More

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

नवरात्रि के नौवें दिन (महानवमी) को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की आराधना से भक्तों को सिद्धियों, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. महानवमी पर मां की पूजा के साथ हवन और कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है. मां सिद्धिदात्री का स्वरूप और महत्व मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां स्वरूप माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां अपने भक्तों को आठ सिद्धियां प्रदान करती हैं. उनकी चार भुजाएं हैं और वे कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं. उनके हाथों में … Read More

मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

सरकार मंदिर की संपत्ति की मालिक नहीं, बल्कि उसकी संरक्षक है. वह मंदिर की जमीन को अपने नाम नहीं करा सकती और न ही ट्रस्टी को ऐसी संपत्ति दान करने का अधिकार है. यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में मंदिर की जमीन पर तहसील कार्यालय बनाने के लिए की गई गिफ्ट डीड को रद्द कर दिया. साथ ही राज्य सरकार को मंदिर को हर महीने 31 हजार रुपये किराया देने और एक लाख रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए यह … Read More

महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

नवरात्रि की महाअष्टमी मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना का विशेष दिन है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी शांति, पवित्रता और सुख-समृद्धि की प्रतीक हैं. इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने, नारियल का भोग लगाने और कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए इन्होंने कठोर तपस्या की थी. हजारों वर्षों की धूप, धूल और ठंड के कारण इनका शरीर काला पड़ गया था. इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर जब भगवान शिव ने इन पर गंगाजल छिड़का, तब इनका रूप अत्यंत कांतिमय और … Read More