राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन
रांची. राजधानी रांची के पिंजरा पोल, गौशाला स्थित कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. इस वर्ष पंडाल को तिरुपति बालाजी के भव्य मंदिर की स्थापत्य शैली पर तैयार किया गया है, जबकि महाभारत के विभिन्न प्रसंगों को भी कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है. पंडाल में धार्मिक आस्था, भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत का संगम देखने को मिल रहा है. तिरुपति बालाजी की स्थापत्य शैली, महाभारत के प्रसंग इस वर्ष कल्पना लोक दुर्गोत्सव की प्रमुख विशेषता इसकी विषयवस्तु और कलात्मक प्रस्तुति है. तिरुपति बालाजी के मंदिर से … Read More