Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मां कूष्मांडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है.  मां कूष्मांडा को सूर्य के समान तेजस्वी माना गया है. मां कूष्मांडा का स्वरूप भक्तों को कर्मयोग अपनाने और जीवन में प्रकाश व ऊर्जा अर्जित करने की प्रेरणा देता है. उनकी मधुर मुस्कान जीवनी शक्ति का संचार करती है और हमें कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता पाने की राह दिखाती है. भगवती दुर्गा का यह स्वरूप अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की उत्पत्ति के लिए जाना जाता है. इसलिए इन्हें इन्हें आदिशक्ति और अष्टभुजा देवी कहा जाता है. जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था और चारों ओर अंधकार व्याप्त था, तब देवी कूष्मांडा ने ब्रह्मांड की रचना की. इस कारण इन्हें सृष्टि की आदि-स्वरूपा और आदि शक्ति कहा जाता है.

    मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं. इनमें से सात हाथों में वे कमंडल, धनुष-बाण, कमल-पुष्प, अमृत से भरा कलश, चक्र और गदा धारण किए हुए हैं, जबकि आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को प्रदान करने वाली जपमाला सुशोभित रहती है.

    मां कूष्मांडा पूजा विधि

    •  स्नान और संकल्प: सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ या पीले रंग के वस्त्र धारण करें. इसके बाद माता की पूजा और व्रत का संकल्प लें.
    • स्थान और स्थापना: पूजा घर या ईशान कोण में एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाएं. उस पर मां कूष्मांडा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें और गंगाजल छिड़कें.
    • कलश पूजन: सबसे पहले गणेश जी और कलश (नवरात्र में स्थापित कलश) एवं उनमें विराजमान देवी-देवताओं की पूजा करें.
    • शृंगार और सामग्री: माता को पंचामृत से स्नान कराएं, फिर उन्हें रोली, अक्षत (चावल), लाल पुष्प, धूप, गंध और श्रृंगार का सामान अर्पित करें.
    • भोग : मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग अत्यंत प्रिय है. इसके अलावा आप फलों और पेड़े का भोग भी लगा सकते हैं.
    • मंत्र जाप: पूजा के दौरान देवी के मंत्र का जप करें-  ॐ कूष्माण्डायै नम:
    • स्तुति मंत्र :  सुरासंपूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥
    • आरती और प्रसाद वितरण: अंत में श्रद्धापूर्वक मां की आरती उतारें। पूजा के बाद मालपुए और अन्य प्रसाद को किसी दुर्गा मंदिर में ब्राह्मणों को दान करें, फिर स्वयं प्रसाद ग्रहण करें और बड़ों का आशीर्वाद लें.

    Also Read : नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    durga puja Hindu festival Maa Kushmanda Maa Kushmanda Bhog Maa Kushmanda Mantra Maa Kushmanda Puja Navratri 2026 Navratri Day 4 Navratri Puja Vidhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव
    Next Article जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.