Azam khan

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ED की याचिका की खारिज

जोहार लाइव ब्यूरो समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. गुरुवार को शीर्ष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका खारिज कर दी. ईडी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से आजम खान को दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती दी थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. इससे फिलहाल आजम खान की अंतरिम जमानत बरकरार रहेगी. जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस पी. बी. वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हाई कोर्ट का आदेश अंतरिम … Read More

ambulance

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 2000 चालक-टेक्नीशियन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े करीब 2000 चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. कर्मचारियों ने 18 नवंबर की रात आठ बजे से काम बंद कर दिया है. इससे राज्य में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने लगी है. गुरुवार सुबह हड़ताली कर्मचारियों ने नामकुम स्थित स्वास्थ्य मुख्यालय के एनएचएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया. कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कार्यालय के मुख्य गेट के पास सड़क पर बैठ गये हैं. झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों को अगस्त से अक्टूबर 2026 तक का … Read More

Nisha Bhagat

निशा भगत मौत केस: CBI ने तत्कालीन थानेदार सतीश पांडे से की पूछताछ के बाद दिल्ली लौटेगी टीम

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच तेज कर दी है. दिल्ली CBI की स्पेशल क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने मामले में पिठोरिया के तत्कालीन थानेदार सतीश पांडे से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया है. शुरुआती पुलिस जांच और घटनास्थल से जुटाये गये साक्ष्यों को लेकर अधिकारियों ने उनसे कई अहम सवाल पूछे. रांची में पिछले कुछ दिनों से कैंप कर रही सीबीआई की टीम प्रारंभिक जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद गुरुवार को दिल्ली लौटेगी. पूछताछ के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने तत्कालीन थानेदार से … Read More

SIR

झारखंड में SIR की बढ़ी डेडलाइन, अब 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ी खबर है. चुनाव आयोग ने राज्य में SIR की समयसीमा बढ़ा दी है. आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अब 15 दिसंबर तक का समय दिया है. वहीं, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 22 दिसंबर को किया जायेगा. इससे पहले अंतिम मतदाता सूची जारी करने के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की गयी थी. चुनाव आयोग ने बुधवार को इस संबंध में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को जानकारी दी. संशोधित कार्यक्रम के तहत … Read More

jharkhand weather

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, 20-21 नवंबर को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जोहार लाइव ब्यूरो बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर अब झारखंड के मौसम पर भी पड़ने वाला है. चक्रवात के प्रभाव से राज्य में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को झारखंड के 19 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 19 नवंबर से ही राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस … Read More

javed Akhtar

‘राम विचार और नैतिकता के प्रतीक’: जावेद अख्तर के बयान पर मौलाना साजिद रशीदी ने दी अजीब नसीहत

जोहार लाइव ब्यूरो  बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने भगवान राम को लेकर अपनी राय रखी है, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है. जावेद अख्तर का कहना है कि भगवान राम केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि अच्छे विचार, नैतिकता और जीवन जीने का तरीका हैं. उनके मुताबिक, भारत में रहने वाले हर इंसान के भीतर राम का भाव मौजूद है, चाहे उसका धर्म कुछ भी हो. दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने फिल्म ‘स्वदेस’ के गाने ‘पल-पल है भारी’ की अपनी … Read More

jairam mahto

सूर्य सिंह बेसरा पर हमले को लेकर जयराम महतो का तीखा बयान, बोले-“यह झारखंड आंदोलनकारी का अपमान है”

जोहार लाइव ब्यूरो  जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित आदिवासी जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की डुमरी विधायक जयराम महतो ने कड़ी निंदा की है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता जयराम महतो ने इस घटना को बेहद दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है. जयराम महतो ने कहा कि सूर्य सिंह बेसरा केवल पूर्व विधायक नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ योद्धा हैं. उन्होंने अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में लगा दिया. ऐसे वरिष्ठ आंदोलनकारी के साथ इस उम्र में दुर्व्यवहार और मारपीट की … Read More

SIR

एसआईआर 2026: कल सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष अवसर कैंप, बीएलओ के साथ मौजूद रहेंगे बीएलए-2

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि एसआईआर 2026 के तहत 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अवसर कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) भी मौजूद रहेंगे. लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि इस विशेष कैंप का उद्देश्य वैसे पात्र भारतीय नागरिकों को एक और अवसर प्रदान करना है, जिनका नाम किसी कारणवश एएसडीडी सूची में चिह्नित हो गया है. इसके अलावा, ऐसे पात्र नागरिक भी इस कैंप का … Read More

भूषण बाड़ा

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के यौन शोषण और बाल श्रम का आरोप, जनाधिकार महासभा ने की कार्रवाई की मांग

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड जनाधिकार महासभा ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के कथित यौन शोषण, बाल श्रम कराने और उसके परिजनों पर दबाव बनाने के आरोपों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है. महासभा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और विधायक के खिलाफ न्यायसंगत कार्रवाई करने की मांग की है. महासभा में कहा गया है कि पीड़िता ने स्वयं विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ बयान दिया है. पुलिस के अनुसार, मामले में पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. महासभा … Read More

विधानसभा

झारखंड: 25-26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, खनिज कानून और SIR के मुद्दों पर होगा महामंथन

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (MMDR Amendment Act) को लेकर सदन में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है. राज्य सरकार इन दोनों मुद्दों पर अपना पक्ष रखते हुए विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी में है. विशेष सत्र बुलाने का निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया था. कैबिनेट की मंजूरी के बाद … Read More