बीजेपी

बिरसा मुंडा जयंती पर खूंटी से रांची तक निकली जनजातीय गौरव पदयात्रा, बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता हुए शामिल

जोहार लाइव ब्यूरो  भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव पदयात्रा में दूसरे दिन सैकड़ों लोग शामिल हुए. खूंटी से रांची तक निकाली गई इस पदयात्रा में जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया गया. पदयात्रा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन और शिवशंकर उरांव सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान … Read More

Hemant soren

दिल्ली के भारत मंडपम में दिखी झारखंड की कला-संस्कृति की झलक, CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

जोहार लाइव ब्यूरो  दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) में शनिवार यानी की आज झारखंड पवेलियन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर पवेलियन का शुभारंभ किया. इस दौरान झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, चित्रकला और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पवेलियन में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया. उन्होंने कलाकारों, उद्यमियों और प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनके उत्पादों और कामकाज की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने झारखंड की पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए इन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर … Read More

Lok Bhavan

JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुल्क वृद्धि के खिलाफ आजसू का विरोध, राज्यपाल और सीएम को सौंपा ज्ञापन

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी का विरोध तेज हो गया है. अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने इस वृद्धि के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए शुक्रवार यानि की आज राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की. आजसू प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2026-27 की परीक्षाओं के लिए शुल्क बढ़ाए जाने से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा. संगठन के अनुसार, राज्य में पहले से ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हैं, ऐसे … Read More

keshav mahto kamlesh

सोनिया गांधी की किताब प्रेम, त्याग और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरक गाथा: केशव महतो कमलेश

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ को प्रेम, अपनत्व, त्याग, संघर्ष और भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरक गाथा बताया है. उन्होंने कहा कि यह पुस्तक केवल एक राजनीतिक संस्मरण नहीं, बल्कि सोनिया गांधी के जीवन के संघर्षों, अनुभवों और भारतीयता के प्रति उनके समर्पण को समझने का महत्वपूर्ण दस्तावेज है. शुक्रवार को जारी बयान में केशव महतो कमलेश ने कहा कि इटली के एक छोटे से कस्बे में जन्म लेने के बाद भारत आना, यहां की संस्कृति और परंपराओं … Read More

Homeguards

झारखंड होमगार्ड के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर विभागीय कार्रवाई, 17 नवंबर को होगी गवाही और जिरह; लातेहार से पाकुड़ तक जुड़े मामले में कई गवाह तलब

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के एक इंस्पेक्टर के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई अब अगले चरण में पहुंच गई है. इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन के विरुद्ध संचालित विभागीय कार्यवाही संख्या 02/2026 के तहत 17 नवंबर 2026 को गवाही और प्रतिपरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है. इस संबंध में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, झारखंड के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सह संचालन पदाधिकारी की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.जारी आदेश के मुताबिक, प्रकाश रंजन वर्तमान में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, पाकुड़ में पदस्थापित हैं.इससे पहले वह लातेहार में तैनात थे.उनके खिलाफ डीजी गृह रक्षा … Read More

Ranchi

लद्दाख से 2600 KM दौड़कर रांची पहुंचे स्वीडन के दो धावक, आदिनिवास और जय जवान क्लब ने किया स्वागत

जोहार लाइव ब्यूरो लद्दाख से करीब 2600 किलोमीटर की दूरी दौड़कर स्वीडन के दो धावक ब्योन स्वेनसन और क्रिस्टिना पॉर्टेन रांची पहुंचे. शुक्रवार यानि की आज वे डिबडीह बायपास के पास आदिनिवास और जय जवान क्लब की ओर से दोनों धावकों का पारंपरिक आदिवासी गमछा और बुके देकर भव्य स्वागत किया गया. दोनों धावक यह लंबी यात्रा झारखंड के बच्चों और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम करने वाली संस्था ‘आशा’ के प्रयासों को समर्थन देने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कर रहे हैं. इस अभियान का अंतिम पड़ाव रांची जिले का भुसूर गांव है. इस मौके पर … Read More

Rahul Gandhi

‘मेरा फोन टैप करा रहे हैं पीएम मोदी’- राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 12 दिन में 7वीं बार दी डिबेट की चुनौती

जोहार लाइव ब्यूरो  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री को पता है कि उनके फोन की निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि उनके फोन में कई ऐसी जानकारियां मौजूद हैं, जिन्हें लेकर वह पीएम मोदी से आमने-सामने बहस करना चाहते हैं. दरअसल, राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो स्टेटस शेयर किया है. इसमें एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि उन्हें विदेशी मदद मिल रही है, जबकि … Read More

IRF

जाकिर नाइक की संस्था IRF पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 5 साल के लिए फिर लगा प्रतिबंध

जोहार लाइव ब्यूरो  केंद्र सरकार ने विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है. गृह मंत्रालय ने संस्था को गैरकानूनी संगठन घोषित करते हुए अगले पांच वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. इस संबंध में आज यानि 13 नवंबर को भारत के राजपत्र (गजट) में अधिसूचना जारी की गई है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 यानी UAPA की धारा 3 की उपधारा (1) और (3) के तहत की गई है. प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा और … Read More

jail

होटवार जेल में विचाराधीन कैदी से तीन बार यौन उत्पीड़न का आरोप, जेल अधीक्षक समेत 19 लोग FIR में नामजद

जोहार लाइव ब्यूरो  राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है. जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार, मारपीट और जबरन नशीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है. पीड़ित के पिता की शिकायत पर खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले में जेल के बंदियों के साथ जेल अधीक्षक, वार्ड इंचार्ज और जेल अस्पताल के चिकित्साकर्मियों समेत कुल 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित युवक एक मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में बिरसा … Read More

JAC

JAC ने लगातार दूसरे साल बढ़ाया मैट्रिक और इंटर परीक्षा शुल्क, 2 साल में 40% का हुआ इजाफा

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2027 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं के शुल्क में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. नई दरों के लागू होने के बाद अब परीक्षार्थियों को पिछले साल के मुकाबले 120 रुपये अधिक शुल्क चुकाना होगा. गौरतलब है कि जैक ने लगातार दूसरे वर्ष परीक्षा शुल्क में इजाफा किया है. पिछले दो वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो विद्यार्थियों पर परीक्षा का आर्थिक बोझ करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ चुका है. जैक द्वारा जारी की गई नई शुल्क सूची के मुताबिक, वर्ष 2027 की मैट्रिक परीक्षा … Read More