झारखंड: केवल मानसिक बीमारी के आधार पर जीवनसाथी को नहीं किया जा सकता कलंकित, तलाक का फैसला रद्द: हाईकोर्ट
जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि केवल मानसिक बीमारी के आधार पर जीवनसाथी को कलंकित नहीं किया जा सकता और न ही इसे तलाक का मुख्य आधार बनाया जा सकता है. अदालत ने यह भी कहा कि इलाज से इनकार करना या इलाज न करा पाना अपने आप में वैवाहिक क्रूरता की श्रेणी में नहीं आता है. हाई कोर्ट ने पत्नी की मानसिक स्थिति और दवा लेने से इनकार करने के आरोपों के आधार पर पति के पक्ष में दिए गए फैमिली कोर्ट के तलाक के फैसले को एकतरफा करार देते हुए … Read More