रांची में ABVP का छात्र गर्जना मार्च, हजारों विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

  रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को रांची में छात्र गर्जना मार्च निकाला गया. मोराबादी मैदान में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभाविप कार्यकर्ता शामिल हुए. इसके बाद मोराबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च निकाला गया, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव वैभव मीणा, अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा दित्या, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होता है: वैभव मीणा जनसभा … Read More

चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

  सरायकेला-खरसावां : झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को परिजनों के साथ चांडिल डैम का भ्रमण किया. इस दौरान वे यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से अभिभूत नजर आए. उन्होंने चांडिल डैम को राज्य के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई. डैम परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ इसके विकास को लेकर चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों को डैम के बहुआयामी विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, … Read More

झारखंडः सोशल मीडिया पर आराम फरमा रही झारखंड मुक्ति मोर्चा, X पर आखिरी पोस्ट 17 अक्टूबर को

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में एक तरफ जहां मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी सोशल मीडिया के धार को और पैनी करने में लगी है. वहीं सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा इन दिनों फेस्टिव मूड में दिख रही है. वो आराम कर रही है. पार्टी के एक्स हैंडल को देखेंगे तो आखिरी पोस्ट 17 अक्टूबर को किया गया है. इससे पहले किसी दिन दो तो किसी दिन चार पोस्ट जरूर करती रही है. वहीं बीजेपी झारखंड के एक्स हैंडल को अगर 17 अक्टूबर से ही देखेंगे, तो 3 नवंबर तक 500 से अधिक पोस्ट किए गए हैं. जिसमें पार्टी के कार्यक्रमों से … Read More

CJI

CJI सूर्यकांत का देवघर दौरा: एयरपोर्ट पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ भव्य स्वागत.. बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना और विधिक सेवा शिविर का उद्घाटन

जोहार लाइव ब्यूरो  भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार यानि की आज एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया. इस दौरान जैप-1 के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और माननीय न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे. उनके साथ-साथ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री के.के. झा और झालसा (JHALSA) की सदस्य सचिव श्रीमती कुमारी रंजन अस्थाना ने भी मुख्य न्यायाधीश का स्वागत कर अपनी उपस्थिति … Read More

राइज एंड फॉल में हिस्सा लेने के बाद ज्यादा फेमस हो गया हूं, मुझे सुरक्षा चाहिएः तेज प्रताप

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने केंद्र और राज्य सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है. उनका कहना है कि रियलिटी शो राइज एंड फॉल के सीजन टू में शामिल होने के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है. वहां से वापस लौटने के बाद लोग उन्हें घेर ले रहे हैं. ऐसे में उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा प्रभावित हो रही है. अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने विस्तार से इसके बारे में लिखा है. उन्होंने लिखा, रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2’ में काम करके लौटने के बाद … Read More

अर्नब के बाद अब ‘मुरासु’ की दस्तक, आंध्र तट से कल टकराएगा तूफान; बंगाल-ओडिशा से बिहार तक बारिश के आसार

जोहार लाइव ब्यूरो बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान सक्रिय हो गया है. चक्रवात ‘मुरासु’ गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के लिए हाई अलर्ट की वजह बन गया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसके 3 नवंबर की सुबह तक नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है. उस समय हवा की रफ्तार 100-110 किमी प्रति घंटा और झोंके 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं. इसका सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में … Read More

जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा आदिवासी बेटियों के साथ क्रूर मजाक बंद होनी चाहिए

जोहार लाइव ब्यूरो गोड्डा के सुंदरपहाड़ी इलाके के तिलाबाद मिशन में रसोइये का काम करनेवाली 32 वर्षीय एक महिला ने फादर थॉमस सोरेन पर जबरन बलात्कार के आरोप लगाए हैं. एक लिखित शिकायत में महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी है. घटना को जोहार लाइव ने प्रमुखता से उठाया था. अब पूरे मामले पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने संज्ञान लिया है. रक्षा राज्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, यह खबर झारखंड के संताल परगना में आदिवासी बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार की बानगी है. संताल परगना में हमारी आदिवासी बहन बेटियां लगातार घुसपैठियों के निशाने … Read More

चर्च Father

झारखंडः जबरन संबंध बनाया, बच्चा ठहरा तो गर्भपात कराया, फिर कहा; इलाज में जो खर्च हुए, उसकी वसूली करेंगे, चर्च के फादर पर गंभीर आरोप

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड के गोड्डा जिले से एक गंभीर घटना सामने आई है. एक आदिवासी महिला ने चर्च के फादर पर यौन शोषण का आरोप लगाय है. इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल फादर की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरपहाड़ी इलाके के तिलाबाद मिशन में रसोइये का काम करनेवाली 32 वर्षीय एक महिला ने फादर थॉमस सोरेन पर जबरन बलात्कार के आरोप लगाए हैं. एक लिखित शिकायत में महिला ने पूरी घटना की जानकारी दी है. लिखित जानकारी के मुताबिक, तिलाबाद मिशन में पीड़ित महिला और उसका पति, दोनों रसोइये का काम … Read More

जहां मांगने गई थी इंसाफ, वहीं लुटी अस्मत; थानेदार समेत 6 सस्पेंड, मरांडी-चंपाई बोले, “रक्षक बने भक्षक”

जोहार लाइव ब्यूरो गम्हरिया थाने में गुरुवार रात घरेलू विवाद की शिकायत करने पहुंची महिला के साथ थाना परिसर में दुष्कर्म का आरोप लगा है. आरोप वायरलेस ऑपरेटर सिपाही नीरज लकड़ा पर है. पीड़िता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया. जांच महिला थाना की एसआई कुमारी तिलोमा कर रही हैं. पीड़िता के मुताबिक 29 अक्टूबर की रात वह पति के साथ सब्जी खरीदने बाजार गई थी. लौटते समय कहासुनी हुई और शराब के नशे में पति ने मारपीट की. रात करीब 9:30 बजे बारिश के कारण एसिड प्लांट गेट के पास रुकी … Read More

न्यू बोर्न

पलामू में नवजात की कथित बलि देने की आशंका, जन्म के 3 घंटे बाद खेत की मेढ़ पर मिली बच्ची

जोहार लाइव ब्यूरो पलामू के छतरपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जन्म के महज तीन घंटे बाद एक नवजात बच्ची को तेज बारिश और ठंड के बीच धान के खेत की मेढ़ पर छोड़ दिया गया. बच्ची का नाल तक नहीं कटा था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. ग्रामीणों को आशंका हुई कि बच्ची को उसकी मां और दो अन्य महिलाएं कथित तौर पर देवी मंदिर में बलि देने के लिए लेकर आई थीं. हालांकि, बच्ची को मंदिर के पास लाने के पीछे की असल वजह अभी सामने नहीं आई है. घटना शुक्रवार … Read More