जोहार लाइव ब्यूरो
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार यानि की आज एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया. इस दौरान जैप-1 के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और माननीय न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे. उनके साथ-साथ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री के.के. झा और झालसा (JHALSA) की सदस्य सचिव श्रीमती कुमारी रंजन अस्थाना ने भी मुख्य न्यायाधीश का स्वागत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान तमाम जिला स्तरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी पूरी गर्मजोशी के साथ मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया.
वहीं, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, डीआईजी अंबर लकड़ा, देवघर के डीसी सौरभ कुमार भुवानिया, एसपी प्रवीन पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा और एसडीओ रवि कुमार ने भी मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया. इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा एवं स्वागत की विशेष व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया था.
Also Read : राइज एंड फॉल में हिस्सा लेने के बाद ज्यादा फेमस हो गया हूं, मुझे सुरक्षा चाहिएः तेज प्रताप


