Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी
    क्राइम

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 6, 2026Updated:October 6, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Abhay Tiwari
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    रांची : SIT की जांच रिपोर्ट के अनुसार, JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में छात्रों को प्रश्नों के उत्तर रटवाने के दौरान अभय तिवारी वहां मौजूद था. जांच के क्रम में SIT ने अभय तिवारी के मोबाइल का CDR हासिल कर उसका विश्लेषण किया. इसमें सामने आया कि 21 सितंबर 2024 को अभय तिवारी के मोबाइल की लोकेशन पहले चास और इसके बाद दुग्धा में थी.

    दुग्धा वही जगह है, जहां SIT की जांच में सामने आया कि छात्रों को एक स्थान पर इकट्ठा कर लीक हुए प्रश्नों और उनके उत्तर याद करवाए गए थे. सह-आरोपी उमेश राय के बयान के मुताबिक, 20 सितंबर 2024 को अभय कुमार तिवारी और उसकी पत्नी सुषमा कुमारी की कथित मौजूदगी में उम्मीदवारों को प्रश्न-उत्तर सामग्री लेने के लिए दुग्धा क्वार्टर में बुलाया गया था.

    SIT की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो चुका था और उम्मीदवारों को बोकारो के दुग्धा में एक जगह जुटाकर लीक हुए प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराए गए थे, ताकि वे परीक्षा से पहले उन्हें याद कर सकें.

    सेटिंग से लेकर पैसों के लेन-देन तक, SIT को मिला वित्तीय ट्रेल

    जांच के दौरान अभय तिवारी ने कथित तौर पर परीक्षा में धांधली और सेटिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने बताया कि सेटिंग और हेरफेर के जरिए उसने खुद, अपनी पत्नी सुषमा कुमारी और अपने भाई अक्षय कुमार तिवारी को परीक्षा में सफल कराया.

    SIT को इस कथित सेटिंग से जुड़े वित्तीय लेन-देन के भी सबूत मिले हैं. जांच के मुताबिक, सह-आरोपी विजय कुमार तिवारी की पत्नी सीमा कुमारी के बैंक खाते से अभय कुमार तिवारी के खाते में कुल 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे. इस वित्तीय ट्रेल की पुष्टि के लिए आरोपियों के बयान और बैंकिंग रिकॉर्ड को जांच का आधार बनाया गया है.

    SIT की रिपोर्ट के मुताबिक, CDR, आरोपियों के बयान और बैंकिंग रिकॉर्ड को एक साथ देखने पर पेपर लीक, उम्मीदवारों को दुग्धा में जुटाने और कथित सेटिंग के बीच कड़ियां सामने आती हैं.

    Also Read : “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    3.80 Lakh Transaction Abhay Tiwari Bokaro Dugdah exam scam Financial Trail Jharkhand Latest News Jharkhand news JSSC CGL JSSC CGL paper leak JSSC CGL Scam JSSC CGL परीक्षा घोटाला JSSC Scam JSSC-CGL पेपर लीक ranchi news SIT investigation SIT Report
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
    Next Article देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.