खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए झारखंड में चयन ट्रायल 13 नवंबर को, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Oplus_131072 रांची: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026-27 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए झारखंड स्पोर्ट्स अथॉरिटी की ओर से 13 नवंबर 2026 को रांची के मोरहाबादी में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. इस ट्रायल के जरिए फुटबॉल और हॉकी के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. ट्रायल में फुटबॉल के लिए केवल बालिका खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जबकि हॉकी में बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे. सभी खिलाड़ियों … Read More

Robbery

यूको बैंक डकैती : थाने से महज 200 मीटर दूर बैंक में 20 मीनट डकैतों का तांडव, 4 करोड़ के सोने व लाखों कैश की लूट

जोहार लाइव ब्यूरो  झारखंड में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी प्रत्यक्ष प्रमाण गिरिडीह के धनवार में देखने को मिली. एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम चल रहा था, तो दूसरी ओर अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक में बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया. दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब 20 मिनट तक उत्पात मचाया और करोड़ों रुपये के सोने के जेवरात के साथ लाखों रुपये नकद लूटकर फरार हो गए. घटना गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे की बताई जा रही है. अपराधियों ने बैंक के लॉकर में … Read More

CJP

जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

जोहार लाइव ब्यूरो दिल्ली के जंतर-मंतर पर 13 अक्टूबर की सुबह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इनमें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका भी शामिल हैं. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के मुताबिक, अजिंक्य शिंदे समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, जंतर-मंतर इलाके में विरोध प्रदर्शन और सभा करने की अनुमति नहीं थी. इसके बावजूद CJP के नेता वहां पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. पार्टी की ओर से इस घटना के वीडियो … Read More

झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड हाईकोर्ट ने टाटा हिताची कंस्ट्रक्शन मशीनरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को बड़ी राहत देते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से जारी 28.03 लाख रुपये की वसूली के आदेश और उससे जुड़ी आगे की कार्रवाई को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि EPFO यह साबित करने के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका कि संबंधित ठेकेदार की कोई राशि टाटा हिताची के पास बकाया थी या कंपनी पर ठेकेदार की देनदारी थी. इसके बावजूद वसूली की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई. जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने 12 अक्टूबर 2026 को सुनाए गए … Read More

cid

Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

सीजीएल केस में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमेश प्रकाश और राहुल के रूप में हुई है. दोनों वेबेल का काम देखते थे. एसआईटी की जांच में सीजीएल प्रश्न पत्र लीक कराने में दोनों की संलिप्तता सामने आई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में जांच जारी है.

छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

रांची : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. छात्रों के बैरिकेडिंग तक पहुंचने और आगे बढ़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की. आंसू गैस छोड़े जाने के बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. इससे पहले पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया था. प्रदर्शन के दौरान कई जगह तनाव की स्थिति बनी रही. पुलिस छात्रों को पीछे हटाने का प्रयास कर रही है, जबकि छात्र परीक्षा रद्द करने और अपनी अन्य … Read More

घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

Jamshedpur : शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-17 स्थित ग्रीन वैली इलाके का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। घटना के 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने नाराजगी जताई है। रात में ड्यूटी पर गए थे पति, सुबह सामने आई चोरी पीड़िता फरजाना खातून ने बताया कि घटना 2 … Read More

झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आखिरकार झारखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। शुक्रवार की सुबह से ही तेज हवा चलने लगी और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। मौसम बदलते ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। शनिवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम ने अचानक फिर करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद पूरा माहौल खुशनुमा हो गया। राज्यभर में बारिश, तापमान में बड़ी गिरावट झारखंड के लगभग … Read More