Ranchi : साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आखिरकार झारखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। शुक्रवार की सुबह से ही तेज हवा चलने लगी और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई। मौसम बदलते ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। शनिवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम ने अचानक फिर करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।
राज्यभर में बारिश, तापमान में बड़ी गिरावट
आज-कल आंधी और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि शनिवार को रांची समेत 13 जिलों में तेज आंधी-पानी और वज्रपात की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसी तरह रविवार को पूरे राज्य में तेज हवा, बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 जून के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर बाकी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे मौसम फिलहाल ठंडा और सुहाना बना रहेगा।
Also Read : चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, तीन लोग बाल-बाल बचे


