सीजीएल केस में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमेश प्रकाश और राहुल के रूप में हुई है. दोनों वेबेल का काम देखते थे. एसआईटी की जांच में सीजीएल प्रश्न पत्र लीक कराने में दोनों की संलिप्तता सामने आई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में जांच जारी है.


