रांची : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. छात्रों के बैरिकेडिंग तक पहुंचने और आगे बढ़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की.
आंसू गैस छोड़े जाने के बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. इससे पहले पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया था. प्रदर्शन के दौरान कई जगह तनाव की स्थिति बनी रही. पुलिस छात्रों को पीछे हटाने का प्रयास कर रही है, जबकि छात्र परीक्षा रद्द करने और अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे हुए हैं.
Also Read : जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी



