Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 10, 2026Updated:August 10, 2026No Comments3 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एल. खियांग्ते
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जोहार लाइव की ओर से एल ख्यांगते की भूमिका को लेकर किए गए खुलासों के बीच अब CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है.

    ख्यांगते से CID पहले ही कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी. 28 जुलाई से शुरू हुई पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी ने परीक्षा संचालन, आउटसोर्स एजेंसी के चयन, परीक्षा प्रक्रिया और आयोग के स्तर पर लिए गए फैसलों को लेकर उनसे सवाल किए थे. सार्वजनिक रिपोर्टों के मुताबिक, उनसे अब तक चार दौर की पूछताछ हो चुकी थी.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    इससे पहले CID ने ख्यांगते के कांके रोड स्थित सरकारी आवास और JPSC कार्यालय में भी छापेमारी की थी. जांच के दौरान परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल की गई थी.

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, इस मामले में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच एजेंसी परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी, आयोग के अधिकारियों और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है.

    ज्ञात हो, रविवार को JPSC के तीन और सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था. राज्यपाल ने अजीता भट्टाचार्य, अनीमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं. इन सदस्यों को भी CID ने कथित परीक्षा अनियमितताओं के सिलसिले में पूछताछ के लिए समन किया था.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    JPSC विवाद के बीच अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की भी एंट्री हो गई है. ED ने CID की FIR के आधार पर ECIR दर्ज कर जांच शुरू की है. एजेंसी का फोकस कथित गड़बड़ी में हुए आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल पर रहेगा. वहीं, JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन भी सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतर चुके हैं और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच समेत कई मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं.

    एल ख्यांगते की गिरफ्तारी को JPSC परीक्षा विवाद में CID की अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है. अब जांच का अगला चरण यह तय करेगा कि ख्यांगते की भूमिका को लेकर एजेंसी के पास क्या साक्ष्य हैं और इस मामले में आगे किन लोगों पर कार्रवाई होती है.

    Also Read : वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    Breaking news CID Arrest CID investigation CID Jharkhand exam controversy Jharkhand CID Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Politics Johar Live JPSC JPSC controversy JPSC Exam Case JPSC Investigation JPSC Latest News JPSC scam L Khiangte L Khiangte Arrest ranchi news recruitment scam
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ
    Next Article छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    Latest Posts

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.