Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -
no entry

हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

जोहार लाइव ब्यूरो हजारीबाग जिले के बड़कागांव में सड़क दुर्घटनाओं और जानमाल के नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक रोक लगा दी है. वहीं, चतरा जिले में भारी वाहनों के परिचालन और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ऐसी ही मांग उठाने वाले लोगों को अब भी प्रशासनिक पहल का इंतजार है. दोनों जिलों की स्थिति ने सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं. हजारीबाग के अनुमंडल पदाधिकारी(CO), सदर ने 26 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी करते हुए बड़कागांव थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर … Read More

IIIT RAnchi

झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

रांची : राजधानी रांची के खेलगांव स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) में फर्स्ट ईयर के छात्र आदित्य की मौत के बाद विद्यार्थियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को भी छात्र कैंपस के बाहर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र की मौत के साथ-साथ संस्थान में बुनियादी सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य का शव शनिवार रात हॉस्टल के कमरे में मिला था. बताया गया कि रात करीब 11:30 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसके दोस्तों ने दरवाजा खोला, … Read More

ACB

जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

जोहार लाइव ब्यूरो भ्रष्टाचार निवारण के तहत एक महत्वपूर्ण कानूनी फैसले में, रांची की विशेष अदालत ने आरोपी मोहन पांडे (तत्कालीन अंचल निरीक्षक, सदर पश्चिमी अंचल, रांची) के मामले में एक बड़ा आदेश पारित किया है.अदालत ने स्पष्ट किया है कि कानून में ‘डीम्ड सेंक्शन’ (स्वतः स्वीकृत मान लिया जाना) जैसी कोई अवधारणा नहीं है. इसके साथ ही, अदालत ने अभियोजन पक्ष के उस आग्रह को खारिज कर दिया जिसमें चार महीने की अवधि बीत जाने के बाद अभियोजन स्वीकृति में हुई देरी को स्वतः स्वीकृत मान लेने की प्रार्थना की गई थी. क्या है पूरा मामला? यह पूरा मामला … Read More

Raid

झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

जोहर लाइव ब्यूरो रांची: झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. अब सड़क किनारे ठेले-खोमचे से लेकर बड़े होटलों और प्रतिष्ठानों तक बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सघन जांच होगी. बुधवार से पूरे राज्य में विशेष जांच अभियान शुरू किया जाएगा. इस दौरान खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे और उनमें मिलावट, दूषण या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित लोगों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. यह फैसला स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में लिया गया. … Read More

Abhay Tiwari

सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

किसलय शानू रांची : SIT की जांच रिपोर्ट के अनुसार, JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में छात्रों को प्रश्नों के उत्तर रटवाने के दौरान अभय तिवारी वहां मौजूद था. जांच के क्रम में SIT ने अभय तिवारी के मोबाइल का CDR हासिल कर उसका विश्लेषण किया. इसमें सामने आया कि 21 सितंबर 2024 को अभय तिवारी के मोबाइल की लोकेशन पहले चास और इसके बाद दुग्धा में थी. दुग्धा वही जगह है, जहां SIT की जांच में सामने आया कि छात्रों को एक स्थान पर इकट्ठा कर लीक हुए प्रश्नों और उनके उत्तर याद करवाए गए थे. सह-आरोपी उमेश राय के … Read More

अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

Saraikela-Kharsawan : कपाली में कुछ दिनों पहले हुए चर्चित हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कपाली लिबरल के मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। अख्तर नवाज पर हुए हमले के बाद से ही यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ था। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी और अब जांच के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, अख्तर नवाज पर कुछ समय पहले हमला किया गया था, जिसमें वह घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था और पुलिस ने मामले … Read More

राज्यसभा सीटों को लेकर गठबंधन में खींचतान, झामुमो ने दिखाए तेवर

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही महागठबंधन के भीतर भी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस द्वारा बोकारो के प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने साफ कर दिया है कि वह दोनों सीटों पर अपना दावा छोड़ने के मूड में नहीं है। इसके बाद गठबंधन की एकजुटता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात राज्यसभा चुनाव के लिए बोकारो निवासी प्रणव झा के नाम की घोषणा की। जैसे … Read More

भू-माफियाओं और अपराधियों को वित्त मंत्री की चेतावनी, कहा- कानून से खिलवाड़ किया तो सीधा जेल

Palamu : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बकाया नहीं होगा। सोमवार को पाटन प्रखंड के सुदूर चेतमा पिकेट में तैनात सील के लिए 10 कूलर और एक आरओ उपलब्ध कराने पहुंचे वित्त मंत्री ने अपराधियों और अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों को खुली चेतावनी दी। अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ लोग दबंगई और ताकत के दम पर गरीब और कमजोर लोगों की जमीन पर … Read More

हीटवेव को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गंभीर, सभी डीसी को दिए राहत व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Jamtara : झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी जिलों के डीसी को जनहित में तुरंत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इस भीषण गर्मी में आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करे। सार्वजनिक जगहों पर पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य विस अध्यक्ष ने खास तौर पर निर्देश दिया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी दफ्तरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि … Read More

गुड्डू मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन आरोपी दबोचे गए

Chatra : झारखंड के छत्रा जिले में वडोदरा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया गया है और पूछताछ में कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में काफी चर्चा हुई थी और लोग लगातार पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे। अब गिरफ़्तारी मामले के बाद पुलिस से जुड़े बाकी दोषियों की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आज़मीन की हत्या के बाद पूरे इलाके में फ़ेल … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More