Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

ठिकाना बदल-बदलकर पुलिस को दो साल तक देता रहा चकमा, अब दबोचा गया

Bokaro : बोकारो जिले में अपहरण और मारपीट के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे। मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद से ही … Read More

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 मामला: सरकार ने कोर्ट में सौंपा नियुक्त अभ्यर्थियों का पूरा डेटा

Ranchi : झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 मामले को लेकर चल रही सुनवाई के बीच राज्य सरकार ने कोर्ट में नियुक्त अभ्यर्थियों का विस्तृत डेटा पेश किया है। सरकार की ओर से बताया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया के तहत कितने अभ्यर्थियों को बहाल किया गया, कितनी सीटें खाली रह गईं और किस आधार पर चयन हुआ। मामले की सुनवाई को लेकर अभ्यर्थियों की नजरें अब हाईकोर्ट पर टिकी हैं। लंबे समय से विवादों में है शिक्षक नियुक्ति मामला हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 को लेकर शुरुआत से ही विवाद चलता रहा है। कई अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी, मेरिट लिस्ट … Read More

बढ़ती गर्मी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त, सभी जिलों के अफसरों को दिए खास निर्देश

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी डीसी, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, सीओ, बीडीओ और पंचायत अधिकारियों से कहा है कि आम लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि सरकारी दफ्तरों के बाहर और सार्वजनिक जगहों पर लोगों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वहां स्पष्ट सूचना भी लगाई जाए, ताकि राहगीरों और आम लोगों को … Read More

पलामू में युवक की मौ’त, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ श’व

Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय खुदाई मच गया, जब एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ लगी गई। घटना हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के वैद्य बिगहा मुहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे की बताई जा रही है। सिर और चेहरे पर मिले गहरे जख्म मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि युवक के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। शव की हालत देखकर स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद इलाके में … Read More

खरसावां में विकास को रफ्तार, विधायक दशरथ गागराई ने की 9 पुल निर्माण की सिफारिश

Seraikela Kharsawan : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में ग्रामीण इलाकों की बड़ी समस्या को दूर करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत नौ उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण की अनुशंसा की है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर इन पुलों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करने की मांग की है। विधायक का कहना है कि इन पुलों के बनने से खासकर बरसात के दिनों में लोगों को समुचित में काफी राहत मिलेगी। इन जगहों पर बनेंगे पुल विधायक दशरथ गागराई ने जिन पुलों … Read More

हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, विधायकों ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

Hazaribagh : भीषण गर्मी के बीच हजारीबाग और बड़कागांव में बिगड़ती बिजली व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली गायब होने से परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई इलाकों में फैन और कूलर सिर्फ शोपीस बनाकर रह गए हैं। रातभर बिजली गायब रहने से लोगों की नींद तक उड़ गई है। लगातार मिल रही बाधाएं और जनता के बढ़ते गुस्से को देखते हुए प्रदीप प्रसाद एवं रोशन लाल चौधरीने बिजली विभाग के महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक … Read More

चर्चित सुमित ह’त्याकांड में कोर्ट का आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

Dhanbad : धनबाद की अदालत ने चर्चित सुमित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लंबे समय से चल रहे इस मामले में कोर्ट ने साफ कहा कि हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी, इसलिए दोषियों को किसी तरह की राहत नहीं दी जा सकती। सुमित हत्याकांड ने इलाके में काफी सनसनी फैला दी थी। हत्या के बाद पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव था। जांच के दौरान पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आखिरकार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाद में मामला कोर्ट पहुंचा, जहां … Read More

घूसखोर लाइनमैन पर ACB का शिकंजा, 5 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Koderma : हजारीबाग एसीबी की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक कर्मी को 5 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मी का नाम सुनील कुमार है, जो झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। गिरफ्तारी के बाद उसे हजारीबाग ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता राजू यादव, जो डोमचांच के सपही गांव के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनका नीरू पहाड़ी के पास एक ऐश ब्रिक्स प्लांट था। इसके लिए उन्होंने कुछ साल पहले कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन लिया था। बाद में … Read More

रांची जेल कांड : हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण के मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया हैI कोर्ट ने राज्य के डीजीपी से इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी हैI मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने साफ कहा कि जेल जैसी सुरक्षित जगह में अगर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो यह बेहद चिंताजनक हैI मामला रांची जेल में बंद एक महिला कैदी से जुड़ा हैI आरोप है कि जेल के अंदर उसके साथ यौन शोषण हुआI यह मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच … Read More

कुत्ते ने काटा, झाड़-फूंक में गंवाया वक्त… अब लोगों को देखकर भौंक रहा युवक

Gumla : झारखंड के गुमला जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया हैI यहां कुत्ते के काटने के बाद समय पर इलाज नहीं कराने और झाड़-फूंक के भरोसे रहने से एक युवक की हालत बेहद गंभीर हो गईI हालत ऐसी हो गई कि युवक लोगों को देखकर भौंकने लगा, काटने दौड़ने लगा और पानी देखते ही डरकर चीखने लगता थाI मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवे नगर मुंडाटोली गांव का हैI युवक की पहचान 27 वर्षीय गुलशन लोहार के रूप में हुई हैI जानकारी के मुताबिक गुलशन लोहार 16 मई को अपने मालिक विकास … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More