Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कुत्ते ने काटा, झाड़-फूंक में गंवाया वक्त… अब लोगों को देखकर भौंक रहा युवक
    झारखंड

    कुत्ते ने काटा, झाड़-फूंक में गंवाया वक्त… अब लोगों को देखकर भौंक रहा युवक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अस्पताल में युवक के पास परिजन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : झारखंड के गुमला जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया हैI यहां कुत्ते के काटने के बाद समय पर इलाज नहीं कराने और झाड़-फूंक के भरोसे रहने से एक युवक की हालत बेहद गंभीर हो गईI हालत ऐसी हो गई कि युवक लोगों को देखकर भौंकने लगा, काटने दौड़ने लगा और पानी देखते ही डरकर चीखने लगता थाI मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवे नगर मुंडाटोली गांव का हैI युवक की पहचान 27 वर्षीय गुलशन लोहार के रूप में हुई हैI जानकारी के मुताबिक गुलशन लोहार 16 मई को अपने मालिक विकास कुमार के साथ जारी थाना क्षेत्र के भिखमपुर गांव मजदूरी करने गया थाI वहां अनाज की बोरियां वाहन में लोड करने के दौरान एक कुत्ते ने उसके हाथ में काट लियाI घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाने और एंटी रेबीज इंजेक्शन दिलाने की जरूरत थी, लेकिन परिजनों ने ऐसा नहीं कियाI

    अस्पताल की जगह झाड़-फूंक पर भरोसा

    कुत्ते के काटने के बाद परिवार वाले युवक को गांव में ही झाड़-फूंक और जड़ी-बूटी से ठीक कराने में जुट गएI इसी बीच युवक शराब का सेवन भी करता रहाI धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगीI पहले बेचैनी हुई, फिर व्यवहार बदलने लगा और कुछ ही दिनों में स्थिति डरावनी हो गईI 20 मई को युवक की हालत अचानक ज्यादा खराब हो गईI परिजनों के मुताबिक वह लोगों को देखकर कुत्तों की तरह भौंकने लगाI गुस्से में लोगों को काटने दौड़ता था और पानी देखते ही बुरी तरह डर जाता थाI उसकी हरकतें इतनी खतरनाक हो गईं कि परिवार वालों को उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधने पड़ेI गांव में यह खबर फैलते ही लोग भी डर गएI

    डॉक्टरों ने बताया रेबीज का गंभीर मामला

    बुधवार रात युवक को गुमला सदर अस्पताल लाया गयाI डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसमें रेबीज संक्रमण से जुड़े गंभीर लक्षण पाएI खासकर “हाइड्रोफोबिया” यानी पानी देखकर डरना, रेबीज का खतरनाक संकेत माना जाता हैI डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत उसे रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दियाI

    समय पर इंजेक्शन नहीं लेना पड़ा भारी

    डॉक्टरों का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद तुरंत एंटी रेबीज वैक्सीन लेना बेहद जरूरी होता हैI अगर समय पर इलाज नहीं मिले तो रेबीज जानलेवा साबित हो सकता हैI स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि कुत्ता, बंदर या किसी भी जानवर के काटने पर झाड़-फूंक या देसी इलाज के भरोसे न रहें और तुरंत अस्पताल जाएंI

    एंबुलेंस के लिए दो घंटे तक इंतजार

    मामले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही भी सामने आईI रिम्स रेफर होने के बाद परिजन करीब दो घंटे तक 108 एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचीI आखिरकार रात करीब 10 बजे परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था की और युवक को रांची लेकर रवाना हुएI एंबुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति को लेकर परिवार वालों में काफी नाराजगी देखी गईI गुलशन लोहार की हालत को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा तेज हैI लोग इस घटना को अंधविश्वास और लापरवाही का बड़ा उदाहरण मान रहे हैंI स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर अस्पताल में इलाज कराया जाता, तो शायद युवक की हालत इतनी गंभीर नहीं होतीI

    Also Read : राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगी वोटिंग

    anti rabies vaccine breaking health news Chainpur Gumla dog bite case dog bite treatment Gumla News Gumla Sadar Hospital. hydrophobia case Jharkhand Breaking News Jharkhand Health News Jharkhand Latest News Latest news rabies case in Gumla rabies symptoms RIMS Ranchi Rural Superstition superstition in Jharkhand Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगी वोटिंग
    Next Article रांची जेल कांड : हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    Latest Posts

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.