झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव
जोहार लाइव ब्यूरो रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों, एंबुलेंस और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास और वैकल्पिक सड़क बनाने की पहल की गई है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. पत्र की प्रति रिम्स के निदेशक को भी भेजी गई है. वर्तमान में रिम्स परिसर के बीच से होकर कोकर की ओर जाने वाली सड़क गुजरती है. इस कारण अस्पताल आने-जाने वाले … Read More