IITF-2026 : झारखंड की मोती खेती बनी आकर्षण का केंद्र, एक सीप में तैयार हो रहे 7-8 मोती

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नई दिल्ली/रांची. भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड अपनी प्राकृतिक संपदा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की संभावनाओं को प्रदर्शित कर रहा है. झारखंड पवेलियन में इस बार मोती की खेती (Pearl Farming) विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. आधुनिक तकनीक के जरिए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की राज्य की कोशिशों के बीच मोती उत्पादन की संभावनाओं ने मेले में आने वाले लोगों की उत्सुकता बढ़ाई है.

झारखंड सरकार राज्य में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक तकनीकों को भी प्रोत्साहित कर रही है. इसके तहत बायोफ्लॉक, केज कल्चर, मोती पालन और झींगा-मांगुर पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है. पवेलियन में मत्स्य विशेषज्ञ बुधन सिंह पूर्ति ने आगंतुकों को मोती पालन की तकनीक और इसकी व्यावसायिक संभावनाओं की जानकारी दी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने बताया कि झारखंड के लगभग सभी जिलों में मोती पालन का विस्तार हो रहा है. हजारीबाग को भारत सरकार की ओर से मोती पालन के विशेष क्लस्टर के रूप में विकसित किया गया है, जहां बड़े पैमाने पर यह गतिविधि संचालित हो रही है. भविष्य में यहां अत्याधुनिक ब्रीड बैंक स्थापित करने की भी योजना है.

एक सीप में सात से आठ मोती विकसित करने की तकनीक

मोती पालन में पारंपरिक तरीकों के साथ अब मेंटल ग्राफ्ट टिश्यू तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. विशेषज्ञ बुधन सिंह पूर्ति के अनुसार, इस तकनीक के जरिए एक सीप में एक साथ सात से आठ मोती विकसित किए जा सकते हैं. इसमें बाहरी न्यूक्लियस का इस्तेमाल नहीं होता. इस तकनीक से तैयार मोतियों में 97 से 98 प्रतिशत तक शुद्ध कैल्शियम कार्बोनेट होने की जानकारी भी दी गई.

मत्स्य पालन से महिलाओं और युवाओं को रोजगार

राज्य में मत्स्य पालन को ग्रामीण स्वरोजगार का माध्यम बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है. महिलाओं और युवाओं को मछली बिक्री किट के साथ तीन और चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसके अलावा जलाशयों का विकास, खदानों में मत्स्य पालन और बीमा सुरक्षा योजनाओं के जरिए मछुआरों की आजीविका को मजबूत करने की पहल की जा रही है.

महुआ के लड्डू और लाख की चूड़ियां भी बनीं आकर्षण

झारखंड पवेलियन में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर राज्य के पारंपरिक वन उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है. महुआ, साल पत्ता, इमली, लाख, शहद, बांस और केंदू पत्ता जैसे उत्पादों के जरिए झारखंड की वन संपदा और उससे जुड़ी ग्रामीण आजीविका को सामने रखा गया है.

स्टॉल पर लाख से बनी चूड़ियां और कंगन के साथ महुआ के लड्डू भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. इन उत्पादों के प्रति आगंतुकों की रुचि स्थानीय हस्तकला और वन आधारित आजीविका की संभावनाओं को नई पहचान दे रही है.

IITF-2026 में झारखंड की यह प्रस्तुति केवल राज्य के उत्पादों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि मत्स्य पालन में तकनीकी नवाचार, वन संपदा के उपयोग और ग्रामीण समुदायों के लिए स्वरोजगार के अवसरों को राष्ट्रीय मंच पर सामने रखने की कोशिश भी है.

Also Read : 26 नवंबर को झारखंड कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान रक्षक रैली’, अंबेडकर चौक से बिरसा चौक तक होगा मार्च

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!