AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रामरेखा महोत्सव में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 12 जगहों पर पार्किंग; वापसी के लिए भी तय हुआ रूट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सिमडेगा. द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए रामरेखा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करना होगा. जिला प्रशासन ने महोत्सव में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए वाहनों के आवागमन के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की है. इसके साथ ही अलग-अलग मार्गों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 12 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाहन चालकों को उनके पास पर अंकित पार्किंग स्थल पर ही गाड़ी खड़ी करनी होगी.

उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने रविवार को रामरेखा धाम स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

किस रास्ते से आने वाले वाहन कहां होंगे पार्क?

जिला प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग के लिए P-1 से P-12 तक कुल 12 स्थल निर्धारित किए हैं. गुमला मार्ग से रामरेखा धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए P-1, P-2 और P-3 पार्किंग स्थल तय किए गए हैं. सिमडेगा-कैरबेड़ा मार्ग से आने वाले श्रद्धालु P-9, P-10 और P-11 में वाहन खड़े करेंगे. वहीं, पालेडीह मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए P-12 पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पार्किंग संख्या 4 से 8 तक पदाधिकारियों, मीडिया कर्मियों, विशिष्ट अतिथियों और अति विशिष्ट अतिथियों के लिए आरक्षित रखी गई है. इन पार्किंग स्थलों पर केवल निर्धारित पास वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा. सभी पार्किंग पास पर संबंधित पार्किंग स्थल की संख्या अंकित की गई है.

वापसी के लिए अलग-अलग रूट, जानें वन-वे व्यवस्था

यातायात व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव वाहनों की वापसी के रास्ते को लेकर किया गया है. सिमडेगा-कैरबेड़ा मार्ग से आने वाले जिन वाहनों को रामरेखा धाम के मुख्य तोरणद्वार से पहले, कैरबेड़ा की ओर स्थित पार्किंग स्थलों में जगह मिलेगी, उन्हें वापसी भी कैरबेड़ा मार्ग से ही करनी होगी.

वहीं, मुख्य तोरणद्वार से आगे कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी वाहनों को वापसी में गुमला मार्ग का इस्तेमाल करना होगा. इन वाहनों को गुमला मार्ग से कोड़रा-बानोबिरा-कुल्लूकेरा होते हुए सिमडेगा-कुरडेग मार्ग की ओर भेजा जाएगा. यानी कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए प्रवेश और निकासी का रास्ता अलग-अलग निर्धारित किया गया है. प्रशासन ने इस व्यवस्था को वन-वे रूट के रूप में लागू किया है, ताकि मेला क्षेत्र में वाहनों का दबाव और जाम की स्थिति नहीं बने.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनाती

महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, प्रमुख आवागमन मार्गों और पार्किंग स्थलों पर पुलिस एवं दंडाधिकारियों की तैनाती रहेगी. पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है. किसी भी आपात स्थिति या समस्या की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को देने को कहा गया है.

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली और शौचालय सहित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ब्रीफिंग के बाद उपायुक्त और एसपी ने मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया. इस दौरान उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की, डीएसपी रणवीर सिंह, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बखला और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Also Read  : एसआईआर में बिना प्रक्रिया पूरी किए किसी का नाम नहीं कटेगा : के. रवि कुमार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More