Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची जेल कांड : हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
    झारखंड

    रांची जेल कांड : हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण के मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया हैI कोर्ट ने राज्य के डीजीपी से इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी हैI मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने साफ कहा कि जेल जैसी सुरक्षित जगह में अगर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो यह बेहद चिंताजनक हैI मामला रांची जेल में बंद एक महिला कैदी से जुड़ा हैI आरोप है कि जेल के अंदर उसके साथ यौन शोषण हुआI यह मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गयाI घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जेल जैसी हाई सिक्योरिटी जगह में ऐसी घटना कैसे हुईI सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैंI

    हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

    मामले को गंभीर मानते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लियाI कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा हैI सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि जेल प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ कैदियों को बंद रखना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हैI

    डीजीपी को दो हफ्ते का समय

    हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस महानिदेशक यानी DGP को निर्देश दिया है कि मामले की जांच रिपोर्ट दो हफ्ते के भीतर कोर्ट में पेश की जाएI कोर्ट यह जानना चाहता है कि अब तक जांच में क्या सामने आया है, किस स्तर पर लापरवाही हुई और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गईI इस मामले के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैंI लोगों का कहना है कि अगर जेल के अंदर ही महिला कैदी सुरक्षित नहीं हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीरता से सोचने की जरूरत हैI मानवाधिकार और महिला संगठनों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की हैI हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब सरकार और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया हैI माना जा रहा है कि मामले में जल्द कुछ बड़े फैसले या कार्रवाई हो सकती हैI राज्य में विपक्षी दल भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रहे हैं और जेल व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैंI

    Also Read : गुमला में लापरवाही की बड़ी कीमत, इलाज छोड़ झाड़-फूंक के भरोसे रहा युवक

    Breaking news Court News Jharkhand DGP report High Court action human rights issue jail security issue jharkhand crime news Jharkhand high court Jharkhand Latest News Latest news prison administration Ranchi Breaking News Ranchi jail case Ranchi jail sexual assault case ranchi news Today News Trending News woman inmate case Women Safety
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुत्ते ने काटा, झाड़-फूंक में गंवाया वक्त… अब लोगों को देखकर भौंक रहा युवक
    Next Article नर्सिंग स्टाफ से यौन उत्पीड़न मामला : DAV स्कूल के पूर्व प्राचार्य को तीन साल की सजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.