Hazaribagh : भीषण गर्मी के बीच हजारीबाग और बड़कागांव में बिगड़ती बिजली व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली गायब होने से परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई इलाकों में फैन और कूलर सिर्फ शोपीस बनाकर रह गए हैं। रातभर बिजली गायब रहने से लोगों की नींद तक उड़ गई है। लगातार मिल रही बाधाएं और जनता के बढ़ते गुस्से को देखते हुए प्रदीप प्रसाद एवं रोशन लाल चौधरीने बिजली विभाग के महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।


