Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बढ़ती गर्मी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त, सभी जिलों के अफसरों को दिए खास निर्देश
    झारखंड

    बढ़ती गर्मी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त, सभी जिलों के अफसरों को दिए खास निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 23, 2026Updated:May 23, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी डीसी, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, सीओ, बीडीओ और पंचायत अधिकारियों से कहा है कि आम लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि सरकारी दफ्तरों के बाहर और सार्वजनिक जगहों पर लोगों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वहां स्पष्ट सूचना भी लगाई जाए, ताकि राहगीरों और आम लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

    झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, CO, BDO, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी सरकारी कार्यालयों को निर्देश दिया जाता है कि अपने कार्यालयों के बाहर, एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था…

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 23, 2026

    मुख्यमंत्री ने सभी डीसी को निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी पेयजल संकट की स्थिति हो, वहां तुरंत टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जाए। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और वैकल्पिक जल व्यवस्था भी जल्द सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पानी की कमी से लोग परेशान नहीं होने चाहिए। हेमंत सोरेन ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करे। लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से लेने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में कहा कि जनहित सबसे ऊपर है और प्रशासन का हर कदम आम लोगों को राहत पहुंचाने वाला होना चाहिए। राज्य सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

    Also Read : हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग का गुर्गा हथियार के साथ गिरफ्तार
    CM hemant soren drinking water crisis government instructions heatwave alert Heatwave News Hemant Soren Jharkhand administration. Jharkhand Heatwave Jharkhand Latest News Jharkhand summer Jharkhand weather public drinking water ranchi news tanker water supply water supply instructions
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग का गुर्गा हथियार के साथ गिरफ्तार
    Next Article AI समिट में CM सम्राट चौधरी का सख्त संदेश, बोले- अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    झारखंड

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    आदिवासी

    एमपीः 110 किमी दूर है अस्पताल, चार दिन में 8 बैगा आदिम जनजाति बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

    August 29, 2026
    Latest Posts

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.