Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»AI समिट में CM सम्राट चौधरी का सख्त संदेश, बोले- अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब
    ट्रेंडिंग

    AI समिट में CM सम्राट चौधरी का सख्त संदेश, बोले- अपराधियों को 48 घंटे में मिलेगा जवाब

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 23, 2026Updated:May 23, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित एआई समिति में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था, टेक्नोलॉजी और बिहार के विकास को लेकर कई बड़े बयान दिए। मंच से उन्होंने एक तरफ फ्रिज को काम में प्रेशर नहीं दाने की चेतावनी दी, तो दूसरी तरफ पुलिस को अपराधियों के खिलाफ खुली छूट देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अब बिहार में काम टालने वाले अधिकारियों की खैर नहीं है। वहीं अपराधियों को लेकर भी उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि “अपराधी की कोई जाति और धर्म नहीं होता। जो पुलिस को चुनौती देगा, उसे 48 घंटे के भीतर जवाब मिलना चाहिए।”

    बाहर रह रहे बिहारियों से की खास अपील

    सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान देश और विदेश में रह रहे बिहारियों से भी भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बाहर रह रहे लोग भी अपने राज्य से जुड़ें और उसके विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि हर किसी का बिहार लौटना जरूरी नहीं है, लेकिन जो जहां है, वहां से भी अपने राज्य के लिए बहुत कुछ कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बिहारी को अपनी मिट्टी का कर्ज उतारने की कोशिश करनी चाहिए। CM ने कहा, “जो लोग देश-दुनिया में अच्छा काम कर रहे हैं, वे अपने अनुभव और सहयोग से बिहार को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।”

    काम लटकाने वाले अफसरों को 30 दिन का अल्टीमेटम

    मुख्यमंत्री ने सरकारी अधिकारियों को लेकर भी सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बड़े लक्ष्य तय किए हैं और बिहार को गौरवशाली बनाना है। इसके लिए अफसरों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने बताया that सरकार ने “सहयोग कार्यक्रम” शुरू किया है, जिसके तहत पंचायत स्तर तक जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। पूरा सिस्टम टेक्नोलॉजी के जरिए मॉनिटर किया जा रहा है। CM ने कहा कि अगर कोई अधिकारी 10 दिन के भीतर काम पूरा नहीं करेगा तो उसे CMO से पहला नोटिस भेजा जाएगा। 20 दिन पर दूसरा नोटिस और 25 दिन पर तीसरा नोटिस मिलेगा। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो 30 दिन के भीतर उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा।

    पुलिस को खुली छूट, अपराधियों को चेतावनी

    लॉ-एंड-ऑर्डर पर बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देता है, तो उसके खिलाफ 48 घंटे के भीतर कार्रवाई दिखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, “लोग पूछते हैं कि क्या जाति पूछकर गोली मारी जाएगी? अरे, अपराधी की कोई जाति और धर्म नहीं होता। अपराधी सिर्फ अपराधी होता है।” उन्होंने साफ किया कि पुलिस को कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी गई है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

    AI कैमरों का जिक्र कर बिना नाम लिए RJD पर साधा निशाना

    सम्राट चौधरी ने पटना में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगाए गए AI कैमरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी की मदद से अब निगरानी और कार्रवाई दोनों तेज हो गई हैं। CM ने कहा, “अगर AI को कहेंगे कि हरे गमछे वाले को पकड़ना है, तो वह उसे पहचान लेगा।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनका इशारा किसी खास व्यक्ति की तरफ नहीं है। राजनीतिक गलियारों में उनके इस बयान को बिना नाम लिए RJD पर तंज माना जा रहा है।

    सुशासन और टेक्नोलॉजी पर सरकार का फोकस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन स्थापित हुआ है और अब टेक्नोलॉजी के जरिए प्रशासन को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में AI और डिजिटल सिस्टम के इस्तेमाल से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।

    Also Read : बढ़ती गर्मी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त, सभी जिलों के अफसरों को दिए खास निर्देश
    AI cameras AI Summit Patna Bihar administration Bihar AI Summit Bihar Bureaucracy Bihar Crime News Bihar Development Bihar Governance bihar government Bihar Latest News Bihar Officers Bihar police Bihar Politics CM Samrat Choudhary law and order Nitish kumar Patna AI Summit patna news Rjd Samrat Choudhary Statement
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबढ़ती गर्मी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त, सभी जिलों के अफसरों को दिए खास निर्देश
    Next Article हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 मामला: सरकार ने कोर्ट में सौंपा नियुक्त अभ्यर्थियों का पूरा डेटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.