Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»घूसखोर लाइनमैन पर ACB का शिकंजा, 5 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    क्राइम

    घूसखोर लाइनमैन पर ACB का शिकंजा, 5 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : हजारीबाग एसीबी की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक कर्मी को 5 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मी का नाम सुनील कुमार है, जो झुमरीतिलैया स्थित विद्युत कार्यालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। गिरफ्तारी के बाद उसे हजारीबाग ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता राजू यादव, जो डोमचांच के सपही गांव के रहने वाले हैं, ने बताया कि उनका नीरू पहाड़ी के पास एक ऐश ब्रिक्स प्लांट था। इसके लिए उन्होंने कुछ साल पहले कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन लिया था। बाद में उन्होंने प्लांट बंद कर दिया और बिजली कनेक्शन कटवाने के साथ सिक्योरिटी मनी वापस लेने के लिए झुमरीतिलैया बिजली कार्यालय के कई चक्कर लगाए।

    15 हजार की मांग, 5 हजार पर मामला फंसा

    शिकायत के मुताबिक, इस दौरान उनकी मुलाकात लाइनमैन सुनील कुमार से हुई। आरोप है कि सुनील ने कनेक्शन बंद करने और सिक्योरिटी मनी दिलाने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की थी। लेकिन बाद में सौदा 5 हजार रुपये पर तय हुआ। पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग में कर दी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही सुनील कुमार ने बिजली कार्यालय के पास 5 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

    Also Read : झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेगा ₹16,290 न्यूनतम वेतन

    5000 bribe ACB action ACB trap bribery arrest case bribery case caught red handed Corruption Domchanch electricity connection issue Electricity Department government employee arrest Hazaribagh ACB Jharkhand Latest News Jharkhand news Jhumri Telaiya Kodarma Kodarma news power department corruption security money dispute Sunil Kumar lineman
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेगा ₹16,290 न्यूनतम वेतन
    Next Article धरती फटी, घर कांपे… धनबाद की कांटा पहाड़ी में भू-धंसान से मची दहशत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ

    July 7, 2026

    जिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 

    July 7, 2026

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.