Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धरती फटी, घर कांपे… धनबाद की कांटा पहाड़ी में भू-धंसान से मची दहशत
    झारखंड

    धरती फटी, घर कांपे… धनबाद की कांटा पहाड़ी में भू-धंसान से मची दहशत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के बीसीसीएल कतरास क्षेत्र अंतर्गत अंगारपथरा कोलियरी के डेंजर जोन कांटा पहाड़ी इलाके में भू-धंसान की स्थिति गुरुवार रात से शुरू होकर शुक्रवार को और गंभीर हो गई। अचानक तेज आवाज के साथ जमीन में दरारें पड़नी शुरू हुईं, जो सुबह तक काफी चौड़ी हो गईं। सड़क के साथ-साथ कई घरों की दीवारों और फर्श में भी बड़ी दरारें आ गईं। हालात ऐसे हो गए कि कई परिवार पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हुए।

    घरों में दरारें, लोगों में दहशत का माहौल

    ग्रामीणों के मुताबिक, कई घरों में आंगन से लेकर दीवार तक दरारें फैल गई हैं। प्रभावित लोगों में राजेश पंडित, राजकुमार पासवान, गायत्री देवी, संगीत देवी, रंजीत सिंह, लखन सिंह और कुंती देवी जैसे परिवार शामिल हैं। करीब 100 घरों और 500 की आबादी वाले इस इलाके में डर का माहौल है। कई लोगों ने अपने सामान सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।

    अवैध खनन पर गंभीर आरोप, बीसीसीएल पर लापरवाही का दावा

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा मामला बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कोयला खनन का नतीजा है। ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन पर लापरवाही और संरक्षण देने तक के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार अवैध माइनिंग चल रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। इसी वजह से जमीन कमजोर होती जा रही है।

    विरोध के बीच मौके पर पहुंचे अधिकारी

    घटना की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनका विरोध कर घेराव कर दिया। लोगों ने साफ कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर अवैध खनन बंद नहीं किया गया और पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई तो वे कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग को अनिश्चितकाल के लिए जाम करेंगे।

    राहत और भराई का काम शुरू

    घटना के करीब 18 घंटे बाद बीसीसीएल की टीम हाईवा और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। सीआईएसएफ और पुलिस की मौजूदगी में दरारों और अवैध खनन स्थल की भराई का काम शुरू किया गया। बीसीसीएल के मुताबिक कांटा पहाड़ी क्षेत्र पहले से ही डेंजर जोन घोषित है। कई बार नोटिस देने के बावजूद लोग इलाका खाली नहीं कर रहे। कंपनी का कहना है कि सर्वे विभाग को प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है और पुनर्वास की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

    Also Read : कोडरमा में ACB का बड़ा एक्शन, बिजली विभाग का कर्मी ₹5000 घूस लेते धराया

    Angarpathra Colliery BCCL BCCL news Coal Belt Jharkhand coal mine accident coal mining Jharkhand danger zone Dhanbad Dhanbad Latest News ground collapse illegal coal mining Jharia Jharkhand news Kanta Pahari Katras land sinking land subsidence latest updates. Mining Disaster rural displacement news villagers panic
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघूसखोर लाइनमैन पर ACB का शिकंजा, 5 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    Next Article भीषण गर्मी में भी खुला रहा स्कूल, गिरिडीह में नियमों की अनदेखी का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 

    July 7, 2026
    Latest Posts

    बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

    July 7, 2026

    प्रशांत किशोर : क्या अबकी बार बैंड बाजा वाले से दूल्हा तक का सफर तय कर पाएंगे?

    July 7, 2026

    ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ

    July 7, 2026

    जिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 

    July 7, 2026

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.