राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगी वोटिंग
Ranchi : चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया हैI इसमें झारखंड की भी दो सीटें शामिल हैंI आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इन सीटों पर जून 2026 में चुनाव कराया जाएगाI झारखंड से जिन दो सीटों पर चुनाव होना है, उनमें एक सीट फिलहाल खाली हैI यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीI दूसरी सीट सांसद दीपक प्रकाश की है, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा हैI जारी सूची के अनुसार झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा हैI … Read More
