Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में बिजली व्यवस्था चरमराई, जरूरत 132 मेगावाट की, मिल रहे सिर्फ 97 मेगावाट
    झारखंड

    पलामू में बिजली व्यवस्था चरमराई, जरूरत 132 मेगावाट की, मिल रहे सिर्फ 97 मेगावाट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments5 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Grid
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा हैI शहर से लेकर गांव तक लोग घंटों बिजली कटौती से परेशान हैंI दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया हैI हालात ऐसे हैं कि लोग रातभर ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैंI पलामू जिले को औसतन 132 मेगावाट बिजली की जरूरत है, लेकिन फिलहाल सिर्फ 97 मेगावाट बिजली की सप्लाई हो रही हैI इसी वजह से कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती हो रही हैI पलामू जिले में बिजली आपूर्ति के लिए डालटनगंज, छतरपुर और हुसैनाबाद डिवीजन बनाए गए हैंI बिजली विभाग के अनुसार डालटनगंज डिवीजन में करीब 85 मेगावाट बिजली की जरूरत है, लेकिन यहां सिर्फ 65 मेगावाट सप्लाई हो रही हैI वहीं छतरपुर डिवीजन में 32 मेगावाट की जरूरत के मुकाबले केवल 17 मेगावाट बिजली मिल रही हैI हुसैनाबाद डिवीजन में भी जरूरत के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है और वहां 15 मेगावाट बिजली सप्लाई हो रही हैI छतरपुर डिवीजन के अंतर्गत हरिहरगंज, पीपरा और नौडीहा बाजार जैसे इलाके आते हैंI यहां बिजली की भारी किल्लत से लोग काफी परेशान हैंI

    शहर में 20 घंटे, गांवों में 12 घंटे बिजली

    डालटनगंज शहरी इलाके में करीब 20 घंटे बिजली मिलने का दावा किया जा रहा हैI लेकिन ग्रामीण इलाकों की स्थिति काफी खराब हैI गांवों में सिर्फ 12 से 14 घंटे बिजली मिल रही है और वह भी नियमित नहीं हैI आंधी और तूफान के बाद कई गांवों में घंटों बिजली गायब रहती हैI विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक सबसे ज्यादा दबाव रहता हैI ऐसे में कई बार ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली काटकर शहरी इलाकों में सप्लाई दी जाती हैI

    हटिया ग्रिड से जुड़ने के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति

    पहले बिजली विभाग दूसरे राज्यों से मिलने वाली बिजली पर निर्भर रहता थाI उस समय कम सप्लाई का यही बड़ा कारण बताया जाता थाI लेकिन अब पलामू हटिया ग्रिड से जुड़ चुका है और लहलहे में नेशनल ग्रिड भी बन गया हैI इसके बावजूद बिजली संकट खत्म नहीं हो पाया हैI लगातार बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को बिना बिजली रहना मुश्किल हो गया हैIबिजली संकट का असर खेती पर भी साफ दिख रहा हैI किसानों को खेतों में पटवन के लिए मोटर चलानी पड़ती है, लेकिन नियमित बिजली नहीं मिलने से सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा हैI इसका असर सब्जी उत्पादन पर भी पड़ने लगा हैI किसानों का कहना है कि अगर बिजली की यही स्थिति रही तो खेती करना और मुश्किल हो जाएगाI

    आखिर कैसे होती है बिजली सप्लाई?

    जानकारी के मुताबिक सेंट्रल लोड डिवीजन से स्टेट लोड डिवीजन को बिजली दी जाती हैI इसके बाद स्टेट लोड डिवीजन अलग-अलग सब स्टेशनों तक बिजली पहुंचाता हैI अगर सेंट्रल लोड डिवीजन से कम बिजली मिलती है तो उसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता हैI अभी यही स्थिति पलामू में देखने को मिल रही हैI

    होटल, एसी और कूलर ने बढ़ाया लोड

    मुख्य बाजार और शहर के कई इलाकों में पहले की तुलना में होटल और रेस्टहाउस की संख्या बढ़ी हैI हर जगह एसी और कूलर का इस्तेमाल हो रहा हैI गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी काफी बढ़ गई हैI ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ने से बार-बार बिजली कटने की समस्या सामने आ रही हैI स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी से ज्यादा बिजली संकट परेशान कर रहा हैI

    बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान

    भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों पर पड़ रहा हैI बिजली नहीं रहने से उमस बढ़ जाती है और लोगों को सांस लेने तक में परेशानी होने लगती हैI  शरीर में पानी की कमी और गर्मी की वजह से लोग बीमार भी पड़ रहे हैंI अस्पतालों में भी गर्मी से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही हैI जैन मंदिर रोड निवासी अमरनाथ सोनी ने बताया कि इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैंI ऊपर से बिजली की अनियमित सप्लाई ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी हैI व्यवसायियों का कहना है कि बिजली कटौती की वजह से कारोबार भी प्रभावित हो रहा हैI दुकानों और प्रतिष्ठानों में ग्राहक कम आ रहे हैं और कामकाज पर असर पड़ रहा हैI

    क्या कह रहे हैं बिजली विभाग के अधिकारी?

    बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि गर्मी की वजह से बिजली की खपत काफी बढ़ गई हैI इसी कारण लोड बढ़ रहा है और बिजली कटौती की समस्या हो रही हैI उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ परेशानी बनी हुई हैI उन्होंने यह भी कहा कि कई जगह लोग ट्रांसफार्मर के नीचे कूड़ा जमा कर उसमें आग लगा देते हैंI इससे बिजली के तार जल जाते हैं और सप्लाई बाधित हो जाती हैI विभाग ने लोगों से ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा नहीं जलाने की अपील की हैI

    Also Read : झारखंड में हीटवेव अलर्ट, अगले दो दिन कई जिलों में लू का खतरा
    Breaking news Chhatarpur electricity issue Daltonganj news Daltonganj power cut electricity supply issue Hussainabad News Jharkhand Breaking News Jharkhand electricity news Jharkhand Latest News Jharkhand weather update Latest news Palamu Heatwave Palamu latest update Palamu power crisis Palamu temperature power cut in Palamu rural power crisis Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में हीटवेव अलर्ट, अगले दो दिन कई जिलों में लू का खतरा
    Next Article आज रात टाटानगर से रवाना होगी जनजातीय दिवस स्पेशल, देखें पूरा रूट

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    Latest Posts

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.