Jamshedpur : दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने जनजातीय दिवस के मौके पर टाटानगर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन आज रात टाटानगर स्टेशन से रवाना होगी। गर्मी की छुट्टियां और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह खास व्यवस्था की है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08183 टाटानगर-आनंद विहार जनजातीय दिवस स्पेशल 23 मई की रात 12 बजकर 30 मिनट पर टाटानगर स्टेशन से खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08184 आनंद विहार-टाटानगर स्पेशल 25 मई को आनंद विहार से रात 1 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन रात 12 बजकर 15 मिनट पर टाटानगर पहुंचेगी।


