AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : पारसनाथ से लौट रहे जैन श्रद्धालुओं की बस पलटी, सूरत के दंपती की मौत, 12 से अधिक घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में जैन श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पारसनाथ पर्वत पर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस मधुबन के पास अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. हादसे में गुजरात के सूरत निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, करीब 50 जैन श्रद्धालु सूरत से पारसनाथ दर्शन के लिए आए थे. दर्शन के बाद सभी बस से टाटानगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान मधुबन से करीब एक किलोमीटर आगे बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया. बस पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे में सूरत निवासी बाबूलाल वंशराज जैन और उनकी पत्नी बदामी देवी की मौत हो गई. दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. घायलों को पीरटांड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने दो लोगों की मौत और करीब एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है.

Also Read : रामरेखा महोत्सव में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 12 जगहों पर पार्किंग; वापसी के लिए भी तय हुआ रूट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More