Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»JPSC / JSSC»JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 3, 2026Updated:September 3, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    INDIA गठबंधन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से जुड़े मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की. मुलाकात के बाद गठबंधन नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे छात्र आंदोलन का सम्मान किया जाना चाहिए, जबकि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.

    प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि आंदोलन में शामिल छात्रों और असामाजिक तत्वों की अलग-अलग पहचान की जाए. इसके लिए मुख्य सचिव को वीडियो फुटेज भी सौंपे गए हैं. नेताओं का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए.

    गठबंधन नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक तत्व छात्रों के आंदोलन को भटकाने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी छात्र की भूमिका भी अराजक गतिविधियों में सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.

    CGL परीक्षा मामले में पारदर्शी जांच की मांग

    प्रतिनिधिमंडल ने सीआईडी जांच में तेजी लाने की मांग की. खास तौर पर CGL परीक्षा से जुड़े मामलों में पारदर्शी और निर्णायक कार्रवाई पर जोर दिया गया. नेताओं ने कहा कि परीक्षा से जुड़े मामलों की जांच एजेंसियों की ओर से की जा रही है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उनसे पूछताछ भी जारी है. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जांच जल्द पूरी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

    INDIA गठबंधन के नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि अराजक तत्वों के खिलाफ 48 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ छात्रों के बीच भरोसा भी कायम होगा. नेताओं ने कहा कि सरकार को छात्रों के भविष्य को लेकर संवेदनशीलता दिखानी होगी. साथ ही परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों के मामलों में दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए.

    Also Read : क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता रघुवर दास की जासूसी करवाते थे? बीजेपी का सनसनीखेज आरोप

    48 Hour Ultimatum CGL Exam Chief Secretary CID investigation exam irregularities exam scam India Alliance jharkhand Jharkhand Government Jharkhand Student Movement JSSC JSSC CGL NDA student issues Student Protest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : 12 जिलों के शिक्षकों का इंतजार खत्म, राज्य सरकार ने जारी किए 676 करोड़
    Next Article सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    Related Posts

    आदिवासी

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.