Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 3, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरकारी स्कूलों में पत्रकारों और यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक लगाने वाले राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आदेशों को चुनौती देने वाली PIL पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल इस याचिका पर सुनवाई करने की इच्छुक नहीं है. याचिका में सवाल उठाया गया था कि क्या बच्चों की सुरक्षा और निजता के नाम पर सरकारी स्कूलों की स्थिति की फोटो-वीडियोग्राफी और जनहित में उसके दस्तावेजीकरण पर भी व्यापक रोक लगाई जा सकती है.

    राजस्थान और यूपी में बाहरी लोगों के प्रवेश के लिए अनुमति जरूरी

    याचिका में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों की ओर से जारी उन आदेशों को चुनौती दी गई थी, जिनमें सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और स्कूल परिसर की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग को अनुमति से जोड़ दिया गया है.

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से 16 अगस्त को जारी सर्कुलर के मुताबिक सरकारी स्कूल में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश के लिए पहले प्रधानाचार्य की अनुमति लेना जरूरी है. इसके अलावा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइवस्ट्रीमिंग के लिए भी पूर्व लिखित अनुमति का प्रावधान किया गया था.

    वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से 19 अगस्त 2026 को जारी आदेश को भी याचिका में चुनौती दी गई थी. इसमें सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना बाहरी लोगों, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया से जुड़े व्यक्तियों को परिषद के स्कूलों में प्रवेश करने और फोटो-वीडियो बनाने से रोकने की बात कही गई थी. याचिका के मुताबिक आजमगढ़, बलिया, बस्ती, बलरामपुर, शामली और आगरा समेत कई अन्य जिलों में भी इसी तरह के निर्देश जारी किए गए.

    ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान का दिया हवाला

    याचिका में स्कूल ठीक करो अभियान का विशेष तौर पर उल्लेख किया गया. इसके जरिए सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है.

    याचिकाकर्ता का कहना था कि सरकारी स्कूल सार्वजनिक संस्थान हैं और वहां की कक्षाओं, भवनों, शौचालयों, पेयजल, बिजली, मिड-डे मील और दूसरी सुविधाओं की स्थिति को जनहित में रिकॉर्ड करना पत्रकारिता और सूचना के प्रसार का हिस्सा हो सकता है. याचिका में यह तर्क भी दिया गया कि बच्चों की निजता और सुरक्षा की रक्षा जरूरी है, लेकिन इसके लिए लगाए गए प्रतिबंधों का इस्तेमाल स्कूलों की भौतिक स्थिति को जनहित में दस्तावेज करने से रोकने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.

    क्या है स्कूल ठीक करो अभियान

    स्कूल ठीक करो अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की पहल है. इसका मकसद देश के सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति सामने लाना और उनमें बुनियादी सुविधाएं सुधारने के लिए दबाव बनाना है. अभियान में स्कूलों का सोशल ऑडिट कर पानी, शौचालय, बिजली, बेंच-डेस्क, भवन और पढ़ाई के माहौल जैसी सुविधाओं की जांच की जा रही है. दीपके के द्वारा 15 अगस्त से इसे देशभर में शुरू करने की घोषणा की गई थी. अभियान में सरपंच चैलेंज भी रखा गया है, जिसमें सरपंचों से स्कूलों की स्थिति सुधारने और बदलाव की तस्वीरें साझा करने की अपील की गई है.

    मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का दावा

    याचिकाकर्ता ने इन प्रतिबंधों को संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(a), 19(1)(g), 21 और 21-A के तहत मिले मौलिक अधिकारों से जोड़ते हुए चुनौती दी. याचिका में कहा गया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में वैध पत्रकारिता और सार्वजनिक संस्थानों से जुड़ी जानकारी को जनता तक पहुंचाना भी शामिल है. हालांकि, याचिकाकर्ता ने बच्चों की निजता, गरिमा और सुरक्षा के संरक्षण की आवश्यकता को स्वीकार किया.

    इसी संदर्भ में याचिका में किसी पहचान योग्य बच्चे की फोटो या वीडियो बनाने और सरकारी स्कूल की भौतिक स्थिति को रिकॉर्ड करने के बीच अंतर बताया गया. दलील दी गई कि दोनों को एक ही नजरिए से नहीं देखा जा सकता.

    जनहित में रिकॉर्डिंग पर पूर्ण प्रतिबंध पर रोक हटाने की मांग

    याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से राजस्थान और उत्तर प्रदेश के संबंधित आदेशों को उस सीमा तक रद्द करने की मांग की थी, जहां वे जनहित में सरकारी स्कूलों की स्थिति के दस्तावेजीकरण पर पूर्ण प्रतिबंध (blanket restrictions) लगाते हैं.

    इसके साथ ही मांग की गई थी कि स्कूलों में फोटो, वीडियो, इंटरव्यू या अन्य रिकॉर्डिंग को नियंत्रित करने वाली किसी भी व्यवस्था को reasonableness, necessity और proportionality के संवैधानिक मानकों पर परखा जाए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस स्तर पर संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल PIL पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया.

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    उत्तर प्रदेश कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पत्रकार यूट्यूबर राजस्थान स्कूल ठीक करो अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम
    Next Article जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.