रांची में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस वर्ष शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होगा. दुर्गा पूजा के प्रमुख अनुष्ठान महाषष्ठी से शुरू होंगे. महाषष्ठी 17 अक्टूबर, महासप्तमी 18 अक्टूबर, महाअष्टमी 19 अक्टूबर, महानवमी 20 अक्टूबर और विजयादशमी 21 अक्टूबर को होगी. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है.
इसी को लेकर रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया है. समिति में राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष और मुनचुन राय को मुख्य संरक्षक बनाया गया है. समिति की ओर से पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही गई है.
मुख्य संरक्षक, सलाहकार और संरक्षक
मुनचुन राय, हीरालाल साहू, अशोक पुरोहित, अशोक चौधरी और विक्की यादव को मुख्य संरक्षक बनाया गया है. उदय प्रताप सिंह मुन्ना और मनोज पांडेय मुख्य सलाहकार होंगे.
आलोक साहू, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, पंकज साहू, हेम सिंह, मनोज ठाकुर, उमेश कामदार, लल्लु सिंह, रवि रोहतगी और कुणाल अजमानी को संरक्षक बनाया गया है. विश्वजीत बॉस, शैलेस्वर दयाल सिंह और अजय गुप्ता सह संरक्षक होंगे.
अध्यक्ष से लेकर मंत्री तक जिम्मेदारी
राहुल अग्रवाल को संयोजक, राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष और मनोज गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. रमेश गोप और राहुल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे, जबकि राजकुमार महतो को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है.
दीपक गुप्ता, राजू यादव, मनीष सिंह, राहुल गुप्ता, राकेश शर्मा, कमल गुप्ता, संजय सोनी, अमरेन्द्र सिंह, वीरू साहू, विनोद गोप, रवि सिंह, मिनी सिंह, विजय गुप्ता, राजीव चौधरी, आशुतोष वर्मा, मोनू विवेक, शुभम सिन्हा, रवि रोहतगी, मनीष श्रीमाली, श्याम गुप्ता, आदित्य राज, धनंजय सिंह, संजय प्रसाद, अभिषेक चौधरी, कन्हैया लाल भारतीया, अंकित गुप्ता, प्रेम सिंह, मनीष यादव, बैजू सोनी, कौशल चौधरी और संदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है.
कुंदन सिंह और अरविंद साह महामंत्री होंगे. आदर्श सिंह, सोनू सरदार, प्रमोद श्रीवास्तव, किशन गोयल, धनंजय कुमार, भोला चौधरी, एकाश कुमार, भोला शर्मा, रितेश द्विवेदी, किसलय सानू (सानू झा), नरेश पंडित, नवनीत कुमार, साहित्य पवन, भोला झा, राहुल सिंह, रिक्की यादव, संजय गुप्ता, राजेश वर्मा, सत्यम सत्यदर्शी, मनीष राय, सेखर प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, संदीप घोष, दीपक गुप्ता, आनंद कुमार, शशांक शर्मा, अमित वर्मा, आकाश वर्मा, विश्वविजय गांगुली, अमित हर्षवीर, नारायण साव, उत्तम यादव, संजीव सिंह, अविनाश कुमार, प्रखर लोहिया, नमन भारतीय, किशन मोदी और रोनित साहू को मंत्री बनाया गया है.
मीडिया, संगठन और कोष की जिम्मेदारी
साजन सिन्हा और विवेक सिंह मीडिया प्रभारी होंगे. नीरज यादव, रिषभ अग्रवाल और स्वतंत्र गुप्ता सह मीडिया प्रभारी होंगे. मंटू लाला और आशुतोष वर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है.
शैलेंद्र यादव और आशुतोष सिंह संगठन मंत्री होंगे, जबकि पवन मुरारका कोषाध्यक्ष बनाया गया है. कार्यसमिति सदस्य के रूप में ज्योति शंकर साहू और सुजाता भैया का नाम शामिल है.
Also Read : पाकुड़ में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर सख्ती, तय रूट से ही निकलेगा जुलूस, डीजे पर रोक

