रांची। एमिटी यूनिवर्सिटी गेट के सामने से विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस से घटना में शामिल पांच आरोपियों को पकड़ा है. सभी को पुलिस ने कोलकाता से पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा पार्टी के रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता, आयुष कुमार, प्रीतम और ज्ञानदीप शामिल है.
मालूम हो कि 7 सितंबर को एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने से सौरभ के साथ मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक के बेटे को बरामद किया था. इससे पूर्व सौरभ कुमार अपने सहपाठियों अमरदीप दुबे, अनमोल और रविशंकर के साथ यूनिवर्सिटी के गेट के पास खड़े थे.
इसी दौरान जूनियर छात्र लक्की राज से अमरदीप की किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद लक्की राज ने फोन कर कुछ बाहरी युवकों को बुला लिया. इसके बाद दो काले रंग की स्कॉर्पियो से करीब 10-12 युवक मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. सौरभ की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उनके दोस्त अनमोल को धक्का देकर गिरा दिया और सौरभ को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर वहां से ले गए थे.
चलती गाड़ी में मारपीट व गला दबाने का आरोप
पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने चलती गाड़ी में सौरभ का गला दबाया गया. वहीं, मारपीट भी किया था. इसके साथ ही मोबाइल फोन और करीब 20 ग्राम सोने की चेन छीन ली गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्य व CCTV फुटेज के आधार पर सौरभ को दो घंटे में सकुशल बरामद कर लिया था.
Also Read : लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

