रांची : राजधानी के चर्चित अमेटी युनिवर्सिटी गेट के सामने से लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण की चर्चा के बाद रांची पुलिस की टीम ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला है. रांची पुलिस की टीम ने विधानसभा इलाके से कुछ दूर पर ढूंढा है. फिलहाल विधायक के बेटे को पुलिस सुरक्षित स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है.
मालूम हो कि यूनिवर्सिटी गेट के सामने से स्कॉर्पियों और थार गाड़ी से आये कुछ युवकों द्वारा जनार्दन पासवान के बेटे को उठा लिया गया था. इससे पूर्व यूनिवर्सिटी में दो पक्षों के बीच मारपीट हुआ था. जिसके बाद बीचबचाव में विधायक के बेटे समाने आया था.
Also Read : सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

