anant singh

‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

जोहर लाइव ब्यूरो बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 से पहले मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है. अनंत सिंह ने साफ कहा है कि वह नीरज सिंह को चुनाव जीतने नहीं देंगे, भले ही इसके लिए उन्हें जदयू से बाहर क्यों न जाना पड़े. एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह पार्टी की लड़ाई नहीं है और जो भी नेता इसमें पड़ेगा, वह गलत करेगा. अनंत सिंह ने दावा किया कि नीरज सिंह ने जदयू में रहते हुए चार बार उनके और दो बार ललन सिंह के खिलाफ काम … Read More

mumbai

‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

जोहर लाइव ब्यूरो मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार यानि की आज उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ सड़क पर उतरे हैं. शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं के साथ हजारों लोग मार्च में शामिल हुए. मेट्रो स्टेशन से शुरू हुआ यह मार्च महानगरपालिका भवन तक जाएगा, जहां उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे समेत अन्य नेता सभा को संबोधित करेंगे. दोनों दलों ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश … Read More

jaymangal pandey

1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

मुस्कान चौधरी चतरा की उस जमीन पर आज शायद वैसी कोई हलचल नहीं है, जैसी 1857 में रही होगी. समय ने बहुत कुछ बदल दिया है. रास्ते बदल गए, इमारतें बदल गईं और पीढ़ियां भी बदल गईं. लेकिन इस मिट्टी के भीतर आज भी उस दौर की कहानी दबी है, जब अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत करने वालों को पेड़ों पर लटकाकर फांसी दी गई थी. इसी जमीन पर एक नाम ऐसा भी है, जिसे इतिहास के बड़े पन्नों में वह जगह नहीं मिली, जिसका वह हकदार था. नाम था जयमंगल पांडेय. 4 अक्टूबर 1857. अंग्रेजी हुकूमत के सामने एक भारतीय सैनिक खड़ा … Read More

kadambini ganguly

देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

मुस्कान चौधरी  एक ऐसा दौर, जब लड़की का घर से बाहर निकलना सवाल था, पढ़ने की इच्छा बगावत और नौकरी करने का सपना समाज की नजर में बेहयाई माना जाता था. उसी दौर में एक महिला ने न सिर्फ इन बंदिशों को तोड़ा, बल्कि मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियां चढ़कर डॉक्टर बनने का सपना भी सच किया. यह कहानी है कादंबिनी गांगुली की, उस महिला की जिसने 19वीं सदी के भारत में पश्चिमी चिकित्सा की पढ़ाई कर इतिहास रचा. वह कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वाली पहली महिलाओं में थीं और आगे चलकर भारत की शुरुआती महिला चिकित्सकों में अपना … Read More

जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

रिपोर्ट – कनिका राणा/वसीम अख्तर सभी फोटो – रुस्तम खलखो ‘’वे मुझसे मेरा आधार मांगते हैं वे मांगते हैं अंगूठे की छाप, आंखों की पुतलियों का स्कैन वे कहते हैं – ‘इस बारह अंकों की संख्या में दर्ज है तुम कौन हो.’’ ‘बोधिसत्व’ शीर्षक से अनुज लुगुन जब इस कविता को लिख रहे होंगे, शायद उन्हें अंदेशा रहा होगा कि झारखंड के आदिम जनजातियों के पहचान को खत्म के लिए कई स्तर पर धोखाधड़ी चल रही है. राज्य के आठ आदिम जनजातियों का सरकारी दस्तावेजों से टाइटल यानी उनकी जातिगत पहचान को खत्म किया जा रहा है. जसिंता कोरवाइन अब … Read More

गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया गया था. इस प्रदर्शन को आईसा और कांग्रेस और सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों के द्वारा बुलाई गई थी. दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी. नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई और DMRC को 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद करना पड़ा. प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पूरा इलाका किले में बदल चुका था, और दोपहर तक AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता … Read More

मंत्री योगेंद्र प्रसाद

झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

जोहार लाइव ब्यूरो स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को नामकुम प्रखंड में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत विशेष स्वच्छता श्रमदान और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत किया गया. इसका उद्देश्य लोगों की भागीदारी बढ़ाने के साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करना, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाना रहा. ‘कपड़े का थैला अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग घटाएं’ कार्यक्रम … Read More

खूंटी पुलिस

खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

जोहार लाइव ब्यूरो आगामी त्योहारों को देखते हुए खूँटी पुलिस ने बैंक और ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. 1 अक्टूबर 2026 को एसपी ऋषभ गर्ग की अध्यक्षता में एसपी कार्यालय के सभागार में जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक हुई. इसमें बैंक शाखाओं और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में एसपी ने सभी बैंक प्रबंधकों को CCTV कैमरों को हमेशा चालू रखने और उनकी फुटेज पर्याप्त अवधि तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा बैंक और ATM में लगे अलार्म, सायरन समेत … Read More

scholarship

झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड हाईकोर्ट ने यूनाइटेड किंगडम की University of Southampton में पढ़ाई के लिए चयनित झारखंड के छात्र की 39.76 लाख की स्कॉलरशिप राशि अब तक जारी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने राज्य उच्च शिक्षा परिषद को निर्देश दिया है कि 5 अक्टूबर 2026 तक छात्र को पूरी स्कॉलरशिप राशि जारी की जाए. ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई में कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी. यह आदेश हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को Sanat Jha की ओर … Read More

Anant singh

पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह भी उनके साथ खुलकर नजर आए. दोनों नेता खुली जीप में समर्थकों के बीच निकले. अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं. अब नामांकन के दौरान उनके साथ मौजूदगी ने पटना स्नातक सीट के मुकाबले को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है. जन सुराज ने अनुज सिंह को जदयू के मौजूदा … Read More