CM

CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

जोहार लाइव ब्यूरो रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न शांति समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान पूजा समितियों ने जिला प्रशासन की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. साथ ही मुख्यमंत्री को सपरिवार पूजा पंडालों के भ्रमण और माता रानी के दर्शन के लिए आमंत्रित किया. CM ने स्वीकार किया पूजा समितियों का न्योता प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की … Read More

Prachi Pradhan

आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

जोहर लाइव ब्यूरो सरायकेला-खरसावां : आदित्यपुर के आसंगी से क्रिकेट का सफर शुरू करने वाली प्राची प्रधान ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अब झारखंड की अंडर-19 टीम में जगह बना ली है. प्राची का चयन BCCI अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप (T20) के लिए झारखंड टीम में हुआ है. उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार के साथ-साथ आसंगी और आदित्यपुर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है. कम उम्र में राज्य टीम का हिस्सा बनना प्राची की मेहनत का नतीजा है और उनकी इस उपलब्धि से इलाके के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह है. कम उम्र में … Read More

harmanpreet kaur

“आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

जोहार लाइव ब्यूरो भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. हरमनप्रीत की जगह स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंपी जा सकती है. कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि यह उनके लिए आसान फैसला नहीं था. उन्होंने अपने करियर के दौरान मिले अनुभवों, यादों और भावनाओं को याद करते हुए कहा कि कप्तानी से जुड़े ये पल जिंदगीभर उनके साथ रहेंगे. हरमनप्रीत ने लिखा,“आज मैं सभी फॉर्मेट … Read More

झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

चतरा: जिले के कुंदा प्रखंड में विकास की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है. सिकीदाग पंचायत के बुटकुइया गांव में प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खटिया का सहारा लेना पड़ा. गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद ग्रामीण महिला को खटिया पर लिटाकर करीब एक किलोमीटर तक पैदल ले गए. इसके बाद मुख्य सड़क से वाहन के जरिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुंदा पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, सोमवार को बुटकुइया गांव की 28 वर्षीय रीता देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी. हालांकि, … Read More

vinod khanna

विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

मुस्कान चौधरी  हिंदी सिनेमा में जब भी रौबदार शख्सियत, दमदार आवाज और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाले सुपरस्टार्स की बात होगी, विनोद खन्ना का नाम सबसे अलग नजर आएगा. आज 6 अक्टूबर को उनकी जयंती है. विनोद खन्ना सिर्फ एक कामयाब अभिनेता नहीं थे, बल्कि 70 और 80 के दशक में वे ऐसे सितारे थे, जिनके स्टारडम की चमक अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता के सामने भी फीकी नहीं पड़ती थी. लेकिन पर्दे पर खलनायक से नायक और फिर सुपरस्टार बनने तक का उनका सफर जितना शानदार था, उतना ही उतार-चढ़ाव से भरा भी. शोहरत के शिखर पर पहुंचने के … Read More

T-20

भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

रांची के जे.एस.सी.ए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, मनोज कौशिक ने स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ मैच के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की. वरीय पुलिस अधिकारी और जे.एस.सी.ए. पदाधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक … Read More

shruti gangwar

राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

जोहार लाइव ब्यूरो भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तर प्रदेश से कुल 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. बीजेपी की ओर से जारी सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार का नाम शामिल है. बता दें, श्रुति गंगवार बरेली से आठ बार सांसद रह चुके संतोष कुमार गंगवार … Read More

गजेंद्र सिंह पटेल

झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका झारखंड का पहला दौरा है. रांची एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. एयरपोर्ट से पटेल सीधे खूंटी के उलिहातू के लिए रवाना हुए. यहां वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सौरव … Read More

satyendranath tiwari

झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

जोहार लाइव ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ रंका थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता श्रवण कुमार सिंह ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 28 सितंबर 2026 को उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित एक वीडियो देखा था. शिकायत के मुताबिक, इस वीडियो में गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ … Read More

rahul gandhi

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

जोहार लाइव ब्यूरो दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 3 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी युवती ने पुलिसकर्मियों पर कथित यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने अब जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. आरोप लगाने वाली महिलाओं में दो पत्रकार और एक प्रदर्शनकारी युवती शामिल हैं. एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने के दौरान एसीपी विवेक भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा और उन्हें धक्का देकर वहां से चले … Read More