जोहार लाइव ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तर प्रदेश से कुल 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं.
बीजेपी की ओर से जारी सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार का नाम शामिल है.
बता दें, श्रुति गंगवार बरेली से आठ बार सांसद रह चुके संतोष कुमार गंगवार की बेटी हैं. संतोष कुमार गंगवार भारतीय जनता पार्टी के बड़े कुर्मी चेहरों में से एक रहे हैं. 2024 में लोकसभा का टिकट कटने के बाद उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. अब श्रुति गंगवार को भाजपा ने राज्यसभा का टिकट दिया गया है.
इससे पहले बरेली से आठ बार सांसद रहे संतोष कुमार गंगवार के परिवार को यूपी चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने साधा है. संतोष कुमार गंगवार का टिकट लोकसभा चुनाव 2024 में कट गया था.
बरेली से भाजपा ने छत्रपाल सिंह गंगवार को टिकट दिया और वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. द्विवर्षीय राज्यसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने संतोष कुमार गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को टिकट दिया है.

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को मंजूरी दी है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP की रणनीति भी सामने आ गई है.
उत्तर प्रदेश में अहम होगा चुनाव
राज्यसभा में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा सीटों वाला राज्य है. ऐसे में यहां होने वाला द्विवार्षिक चुनाव राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. बीजेपी की ओर से 8 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद अब अन्य दलों की रणनीति और उम्मीदवारों के ऐलान पर भी नजर रहेगी.
Also Read : जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

