Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 6, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और विभिन्न शांति समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान पूजा समितियों ने जिला प्रशासन की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. साथ ही मुख्यमंत्री को सपरिवार पूजा पंडालों के भ्रमण और माता रानी के दर्शन के लिए आमंत्रित किया.

    CM ने स्वीकार किया पूजा समितियों का न्योता

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट किया. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लगातार बैठकें कर पूजा से जुड़ी समस्याओं का समाधान समय रहते किया जा रहा है.

    समितियों ने मुख्यमंत्री से इस वर्ष रांची के विभिन्न पूजा पंडालों का सपरिवार भ्रमण करने और महाआरती में शामिल होने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे.

    विसर्जन को लेकर CM ने दिया पर्यावरण का ध्यान रखने का सुझाव

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा समितियों से मूर्ति विसर्जन के दौरान पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि आस्था और परंपरा को बनाए रखते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था तैयार की जानी चाहिए.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के बाद शहर के तालाबों और जलाशयों की स्थिति पर्यावरण के लिए चुनौती बनती है. ऐसे में राज्य सरकार और पूजा समितियों के बीच समन्वय बनाकर इको-फ्रेंडली विसर्जन की वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जाए.

    पूजा पंडालों में लगेंगे नशामुक्ति के होर्डिंग

    मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समितियों से पूजा पंडालों में नशामुक्ति जागरूकता से जुड़े होर्डिंग और बैनर लगाने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि नशामुक्त झारखंड के निर्माण के लिए सरकार के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों की भागीदारी जरूरी है. खासकर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पूजा पंडालों में अनाउंसमेंट के जरिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई.

    पूजा समितियों ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिया कि पंडालों में नशामुक्ति को लेकर बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे और युवाओं को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट भी किया जाएगा.

    सुरक्षा, बिजली-पानी और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है. उन्होंने पूजा समितियों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन को कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया. इस दौरान रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन भी मौजूद रहे. दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी.

    Also Read : झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    Drug-Free Jharkhand durga puja Durga Puja 2026 Durga Puja Committee Durga Puja Festival Durga Puja News Durga Puja Pandal Durga Puja Preparations Eco Friendly Durga Puja Eco Friendly Idol Immersion Hemant Soren Hemant Soren News idol immersion Jharkhand Chief Minister Jharkhand CM Hemant Soren Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Politics Nasha Mukti Abhiyan Ranchi administration Ranchi Durga Puja Ranchi Durga Puja Committee Ranchi Durga Puja Pandals ranchi news Ranchi News Today
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच
    Next Article जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.