AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो

झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका झारखंड का पहला दौरा है. रांची एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

एयरपोर्ट से पटेल सीधे खूंटी के उलिहातू के लिए रवाना हुए. यहां वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सौरव सिंह और निवेदिता सिंह भी मौजूद हैं. उलिहातू के बाद पटेल खूंटी बीजेपी कार्यालय जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे. इसके बाद रांची स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में उनका स्वागत समारोह होगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दोपहर बाद पटेल प्रदेश पदाधिकारियों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की राज्य टीम के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होनी है. नए प्रभारी के पहले दौरे में संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठकों को खासा अहम माना जा रहा है.

‘झारखंड हमारी टॉप प्रायोरिटी’, बोले गजेंद्र सिंह पटेल

रांची पहुंचने के बाद गजेंद्र सिंह पटेल ने झारखंड को बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है. उन्होंने कहा-

“झारखंड हमारे देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार ने यहां के आदिवासी क्षेत्रों के लिए लंबे समय से काम किया है. झारखंड हमारे लिए टॉप प्रायोरिटी है. ‘विकसित भारत’ के विजन में भी झारखंड का महत्वपूर्ण स्थान होगा. बीजेपी संगठन बड़ी ताकत के साथ काम करने के लिए तैयार है.”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड बीजेपी में हाल में हुआ बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

गजेंद्र सिंह पटेल का झारखंड दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब बीजेपी ने राज्य संगठन में एक के बाद एक बड़े बदलाव किए हैं. सितंबर में पटेल को झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था. उनके साथ सौरव सिंह और निवेदिता सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई. इसके बाद पवन कुमार साय को झारखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया, जबकि पहले इस जिम्मेदारी में रहे कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भेजा गया.

इसके अलावा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह को झारखंड समेत बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाया गया है. यानी झारखंड में बीजेपी ने प्रदेश प्रभारी से लेकर संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन स्तर तक नई टीम तैयार की है.

2029 को लेकर अभी से संगठन पर फोकस

बीजेपी के हालिया संगठनात्मक बदलावों के बीच 2029 के चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियां भी चर्चा में हैं. नए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने हाल में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और 2029 के चुनाव को ध्यान में रखकर काम करने की बात कही थी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऐसे में गजेंद्र सिंह पटेल की जिम्मेदारी सिर्फ प्रदेश प्रभारी के तौर पर पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं मानी जा रही. नई टीम के साथ बीजेपी का फोकस संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने पर है. पटेल के पहले दौरे में होने वाली बैठकों में इसी दिशा में आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है.

Also Read : झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More