Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    scholarship
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड हाईकोर्ट ने यूनाइटेड किंगडम की University of Southampton में पढ़ाई के लिए चयनित झारखंड के छात्र की 39.76 लाख की स्कॉलरशिप राशि अब तक जारी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने राज्य उच्च शिक्षा परिषद को निर्देश दिया है कि 5 अक्टूबर 2026 तक छात्र को पूरी स्कॉलरशिप राशि जारी की जाए. ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई में कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी. यह आदेश हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को Sanat Jha की ओर से दाखिल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.

    Southampton में B. Engineering के लिए हुआ है चयन

    याचिकाकर्ता सनत झा, रांची के कांके क्षेत्र के रहने वाले हैं. उन्होंने University of Southampton, United Kingdom में तीन वर्षीय B. Engineering, Software (Computer Science and Information System) कोर्स में दाखिले के लिए चयन हासिल किया है. छात्र ने झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जारी 9 जुलाई 2024 के संकल्प के तहत स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था.

    आवेदन पर विचार के बाद Jharkhand State Higher Education Council के Executive Director ने 9 सितंबर 2026 को छात्र के पक्ष में स्कॉलरशिप की स्वीकृति जारी की. इसके साथ ही 39,76,655.20 की स्कॉलरशिप राशि के भुगतान के लिए भी पत्र जारी किया गया था.

    याचिका में कहा गया कि स्कॉलरशिप स्वीकृत होने और भुगतान का पत्र जारी होने के बावजूद राशि छात्र को नहीं मिली. इस वजह से वह Southampton University की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं.

    छात्र के वकील ने कोर्ट को बताया कि यूनिवर्सिटी में फीस जमा करने की अंतिम तारीख पहले 21 सितंबर 2026 थी. छात्र के अनुरोध पर यूनिवर्सिटी ने इसे बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2026 कर दिया है. इसके बावजूद स्कॉलरशिप राशि जारी नहीं की गई.

    HC ने कहा- छात्र के करियर के प्रति असंवेदनशीलता गंभीर चिंता का विषय

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य उच्च शिक्षा परिषद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि संबंधित अधिकारी की इस तरह की असंवेदनशीलता एक मेधावी छात्र के उज्ज्वल करियर को प्रभावित कर सकती है.

    साथ ही इससे राज्य सरकार की उस लाभकारी नीति का उद्देश्य भी प्रभावित होता है, जिसके तहत मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

    हालांकि, कोर्ट ने तत्काल कोई कड़ा आदेश पारित करने के बजाय संबंधित अधिकारी को एक और अवसर दिया है.

    भुगतान नहीं हुआ तो अधिकारी को कोर्ट में होना होगा पेश

    हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि छात्र को 39,76,655.20 की पूरी स्कॉलरशिप राशि 5 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में जारी की जाए. भुगतान की जानकारी छात्र और राज्य के अधिवक्ता को भी देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई से पहले इस संबंध में काउंटर एफिडेविट दाखिल करने को कहा गया है.

    कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर 5 अक्टूबर तक स्कॉलरशिप की राशि जारी नहीं की जाती है, तो संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होकर देरी का कारण बताना होगा. मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर 2026 को होगी.

    Also Read : रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’
    Next Article खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    क्राइम

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.