Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 4, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    anant singh
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहर लाइव ब्यूरो

    बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 से पहले मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है. अनंत सिंह ने साफ कहा है कि वह नीरज सिंह को चुनाव जीतने नहीं देंगे, भले ही इसके लिए उन्हें जदयू से बाहर क्यों न जाना पड़े. एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह पार्टी की लड़ाई नहीं है और जो भी नेता इसमें पड़ेगा, वह गलत करेगा.

    अनंत सिंह ने दावा किया कि नीरज सिंह ने जदयू में रहते हुए चार बार उनके और दो बार ललन सिंह के खिलाफ काम किया. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पार्टी के नेताओं को इस मामले में हस्तक्षेप करना था, तो वे पहले क्यों नहीं आए.

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’

    अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी को इस मामले में बेचैनी दिखाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने दावा किया कि उनके वोट से मुख्यमंत्री बनते हैं और ललन सिंह के वोट से प्रधानमंत्री, लेकिन नीरज सिंह ने दोनों का विरोध किया. अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें AK-47 मामले और दुलारचंद हत्याकांड में फंसाया गया.

    उन्होंने दोनों के बीच विवाद की सच्चाई सामने लाने के लिए नार्को टेस्ट तक की मांग कर दी. अनंत सिंह ने कहा कि दोनों का टेस्ट कराया जाए, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी. उन्होंने कहा कि नीरज सिंह उनके साथ गलत करें और वह चुप रहें, ऐसा नहीं हो सकता. उनका कहना था कि पार्टी रहे या जाए, वह पीछे हटने वाले नहीं हैं.

    ‘नीरज सिंह से ज्यादा काम किया’

    अनंत सिंह ने दावा किया कि उन्होंने जदयू के लिए नीरज सिंह से ज्यादा काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज सिंह ने जनता के बीच पार्टी के लिए कोई काम नहीं किया और सिर्फ गाली देने का काम किया है.

    उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जेल भोगी है और गोलियां खाई हैं. अनंत सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार को चांदी के सिक्के से तौला था. इसके बावजूद उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति सम्मान जताया और कहा कि उन्होंने बिहार को संवारने का काम किया है.

    नीतीश कुमार से हाल में हुई मुलाकात को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि दोनों के बीच इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ प्रणाम करने गए थे और कुछ देर बैठने के बाद लौट आए.

    अनंत सिंह के मुताबिक, ललन सिंह या जदयू के किसी दूसरे नेता से भी इस मुद्दे पर उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पार्टी के नेता उन्हें बुलाएं और सामने बैठकर बताएं कि नीरज सिंह का पार्टी में क्या योगदान है और उनका क्या योगदान है.

    ‘ललन सिंह को ही क्यों दी गई जिम्मेदारी?’

    अनंत सिंह ने पार्टी की रणनीति पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जब विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी ललन सिंह को दी जा रही है तो पार्टी के बड़े नेता खुद सामने क्यों नहीं आ रहे हैं.

    उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि पार्टी के नेता मंदिर में आकर यह कह दें कि नीरज सिंह ने उनसे ज्यादा पार्टी के लिए काम किया है, तो वह उनकी बात मान लेंगे. हालांकि, फिलहाल अनंत सिंह के इस रुख से बिहार MLC चुनाव से पहले जदयू के भीतर विवाद और बढ़ता नजर आ रहा है.

     

    Also Read : ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    Anant Singh Anant Singh News Anant Singh vs Neeraj Singh Bihar election news Bihar Legislative Council Election Bihar MLC Election Bihar MLC Election 2026 Bihar news Bihar Political News Bihar Politics bihar politics news Janata Dal (United) Jdu JDU Controversy Lalan Singh MLC Election 2026 Mokama Mokama MLA Neeraj Singh Nitish kumar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील
    Next Article अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.