Supreme Court

“सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के उस फैसले पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें महिला की सलवार उतारने की कोशिश और उसकी छाती दबाने जैसे आरोपों को परिस्थितियों के आधार पर ‘रेप की कोशिश’ का अपराध नहीं माना गया था. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने हाई कोर्ट के फैसले में की गई कुछ टिप्पणियों को पहली नज़र में आपत्तिजनक बताया है. CJI सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान बिहार के एडवोकेट जनरल एसडी संजय से कहा कि हाई कोर्ट के … Read More

भाई वीरेंद्र

मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

 जमुई में दो युवतियों पर ब्लेड से हमला किए जाने की घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी बीच RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की मांग की है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि जो लोग समाज को तोड़ने और महिलाओं-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर किया जाना चाहिए, क्योंकि जब अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो जाता है, तो इसी तरह की घटनाएं सामने आती हैं. … Read More

shakuntala Devi

बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

जोहार लाइव ब्यूरो साल 2014 में बिहार के रोहतास जिले में एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने एक व्यक्ति को शव की पहचान के लिए बुलाया. उसने शव की पहचान अपनी बहन शकुंतला देवी के रूप में की, जो कई दिनों से लापता थी. बताया गया था कि शकुंतला ने अपने परिवार से कहा था कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा है. पोस्टमार्टम कराया गया. उसके भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज हुआ. शकुंतला के पति अरुण मेहता और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को … Read More

सम्राट चौधरी

बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

बिहार सरकार शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी में है. मोतिहारी में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अब बिहार के छात्रों को JEE और NEET की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों, खासकर कोटा, जाने की जरूरत कम होगी. इसके लिए पूरे राज्य में 700 सेंटर खोले जाएंगे, जहां छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी. मोतिहारी में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि बिहार के बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े. इसके लिए राज्य में ही बेहतर शैक्षणिक … Read More

bihar

BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

पटना : BPSC TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों से जुड़ी मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. 18 अगस्त से धरने पर बैठे छात्रों के एक गुट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला. छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर भारी पुलिस बल और CRPF जवानों की तैनाती की गई थी. हालांकि प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए. यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई. बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंचे छात्र छात्र BPSC TRE-4 में PT और Mains दोनों परीक्षाएं कराने, … Read More

Dr. Rajan Singh

नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में गुरुवार को हुए एक कार्यक्रम के वीडियो वायरल होने के बाद डॉ. राजन सिंह का नाम अचानक चर्चा में आ गया है. इस आयोजन का नेतृत्व बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राजन सिंह और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर वैभवी महाराज ने किया. कार्यक्रम में किन्नर समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट के सामने आरती की और ‘मोदी चालीसा’ का पाठ किया. कार्यक्रम में ‘जय-जय मोदी’ और ‘हर-हर मोदी’ जैसे नारे भी लगाए गए. आयोजन का एक और बड़ा ऐलान पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित भव्य मंदिर बनाने का … Read More

प्रशांत किशोर

31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

बीजेपी का तीन दशक पुराना गढ़ ढहाने वाले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज बिहार विधानसभा के सदस्य बन गए. सोमवार सुबह 10:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रशांत किशोर को विधायक पद की शपथ दिलाई. खास बात ये रही कि शपथ ग्रहण सदन के अंदर नहीं, बल्कि विधानसभा के मुख्य भवन में स्पीकर प्रेम कुमार के दफ्तर में हुआ, क्योंकि फिलहाल विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है. शपथ लेने के तुरंत बाद प्रशांत किशोर मीडिया के सामने आए और बोले… ‘मेरे लिए बिहार विधानसभा का सदस्य बनना बहुत गर्व की बात है, जहां भारत रत्न … Read More

बिहार

बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार सुबह अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए. हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई. 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई. तीसरी सोमवारी के मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई. हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने … Read More

बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

Bihar : पटना के जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड)) दफ्तर में पार्टी की राज्य परिषद की बैठक चल रही है। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता बढ़ाने और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को एक बार फिर जिम्मेदारी दिए जाने पर भी मुहर लग सकती है। बैठक में कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। सबसे खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी … Read More

तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

Koderma : कोडरमा के मशहूर तिलैया डैम में घूमने आए बिहार के एक इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान बिहार के बोधगया निवासी 32 वर्षीय अविनाश शर्मा के रूप में हुई है, जो एसोसिएट से इंजीनियर थे। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए तिलैया डैम पहुंचे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अविनाश शर्मा अपने छह दोस्तों के साथ बोधगया से कोडरमा के तिलैया डैम घूमने आए थे। घूमने-फिरने के दौरान अविनाश अपने दो … Read More